Home Loan: जो लोग घर खरीदने वाले हैं वो होम लोन के बारे में भी पता कर ही रहे होंगे. घर की इच्छा रखने वालों के लिए एक खुशखबरी है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए होम लोन की ब्याज दर घटा दी है. अब होम लोन पर सिर्फ 7% सालाना ब्याज लगेगा. इतना ही नहीं, बैंक ने प्रोसेसिंग फीस भी पूरी तरह माफ कर दी है. ऐसे में नया घर खरीदने वालों के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है.
किसे मिलेगा लोन?
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम लोन पर ब्याज दर 7% प्रति वर्ष से शुरू करने का ऐलान किया है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वेबसाइट पर बताया गया है कि अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से 799 के बीच है तो आप 7.25 प्रतिशत ब्याज पर होम लोन मिलेगा और अगर क्रेडिट स्कोर 800 से भी ज्यादा है तो 7 प्रतिशत ब्याज पर होम लोन ले सकते हैं.
सिर्फ 10% कमीशन लेकर फूड डिलीवर करेगा Flipkart, अब Swiggy-Zomato की बढ़ेगी मुसीबत
प्रोसेसिंग फीस भी माफ
बैंक ने इस ऑफर के तहत होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह खत्म कर दी है. आमतौर पर होम लोन लेते समय ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस के रूप में हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. ऐसे में ये ऑफर ग्राहकों की शुरुआती लागत को कम कर सकता है.
EMI पर कितना पड़ेगा असर?
ब्याज दर कम होने से होम लोन की मासिक EMI भी कम हो सकती है. लंबे समय के लोन में ब्याज दर में थोड़ी- सी कमी भी टोटल ब्याज भुगतान में अच्छी-खासी बचत करा सकती है. हालांकि, ओरिजिनल ईएमआई लोन की राशि और समय के अनुसार अलग-अलग होगी.
सावन के पहले सोमवार बम-बम बोल रहा शेयर बाजार, 788000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी भी ऊपर
लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान-
- अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर की तुलना करें.
- अपना क्रेडिट स्कोर सही रखें.
- सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, लोन की शर्तें और छिपे हुए फीस भी चेक करें.
- अपनी सैलरी के अनुसार ही ईएमआई सेट करें.
क्या होम लोन लेना सही रहेगा?
अगर आप जल्द ही घर खरीदने की सोच रहे हैं तो कम ब्याज दर और जीरो प्रोसेसिंग फीस जैसे ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. हालांकि, किसी भी बैंक का ऑफर चुनने से पहले दूसरे बैंकों के ऑप्शन भी देख लेने चाहिए.

