लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Greece Fire:जंगल की आग बुझाने में जुटे दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, एथेंस के पास हादसा; दो की मौत – Many Killed When Firefighting Helicopters Collide Near Athens As Europe’s Wildfire Emergency Rages; Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूरोप इन दिनों भीषण जंगल की आग से जूझ रहा है। इसी बीच ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास आग बुझाने के अभियान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रविवार को आग पर काबू पाने में लगे दो फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर हवा में ही आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद एक हेलीकॉप्टर जमीन पर गिर गया, जिससे उसमें सवार दो कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों में एक ग्रीस और एक डेनमार्क का नागरिक शामिल है। वहीं, दो अन्य कर्मियों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें एक ग्रीस और एक ब्रिटेन का नागरिक है।

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस के ऑयल रिफाइनरी और एयरबेस पर हमला; जेलेंस्की बोले- ‘युद्ध वहीं लौटा, जहां से शुरू हुआ’

तेज हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

यह हादसा एथेंस के पश्चिम में स्थित पसाथा इलाके में हुआ। दोनों बेल हेलीकॉप्टर जंगल की आग बुझाने में लगे थे। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे राहत और बचाव अभियान प्रभावित हुआ। कई बार हेलीकॉप्टर समुद्र से पानी भरने तक नहीं पहुंच सके। आग पश्चिमी अटिका क्षेत्र के जंगलों और मेगारा शहर के पास औद्योगिक इलाके तक फैल गई। प्रशासन ने कई गांवों को खाली कराने के आदेश दिए। अधिकारियों को सबसे ज्यादा चिंता पोर्टो जर्मेनो तटीय इलाके की है।

कई इलाकों से लोगों को निकाला गया

आग सबसे पहले शुक्रवार को एगियोस वासिलियोस के पास लगी थी। इसके बाद यह तेजी से पोर्टो जर्मेनो और आसपास के पहाड़ी जंगलों तक फैल गई। शुक्रवार को 254 लोगों और शनिवार को 12 लोगों को समुद्र के रास्ते सुरक्षित निकाला गया। कई जगह सड़कें आग और धुएं के कारण बंद हो गई थीं। इससे पहले इसी सप्ताह ग्रीस में आग बुझाने के दौरान तीन दमकलकर्मियों की भी मौत हो चुकी है।

फ्रांस में 2.24 लाख लोगों को घर छोड़ना पड़ा

फ्रांस में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। दक्षिण-पश्चिमी इलाके गिरोंद में लगी भीषण आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन आग पूरी तरह बुझी नहीं है। पिछले 10 दिनों में करीब 420 वर्ग किलोमीटर जंगल जल चुके हैं। इस आग के कारण करीब 2.24 लाख लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े, जिसे युद्धकाल के बाद फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिक निकासी अभियान माना जा रहा है। करीब 3,000 दमकलकर्मी अब भी आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटे हैं। फ्रांस के वार इलाके में भी एक और बड़ी आग लगी हुई है, जहां करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

स्पेन में आग की रफ्तार थमी

स्पेन में कई दिनों से लगी बड़ी जंगल की आग की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। हालांकि दमकलकर्मी अब भी आग दोबारा भड़कने से रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं। इस साल स्पेन में जंगल की आग से कम से कम 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Nepal: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद सुधरे हालात, कई इलाकों से हटा कर्फ्यू; शांति बहाली के लिए समझौता

जलवायु परिवर्तन को बताया बड़ी वजह

विशेषज्ञों का कहना है कि यूरोप दुनिया का सबसे तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप बन चुका है। बढ़ते तापमान, लंबे सूखे और तेज हवाओं के कारण जंगल की आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यूरोपीय पर्यावरण एजेंसी के अनुसार, 2025 यूरोप के इतिहास का सबसे विनाशकारी जंगल की आग वाला वर्ष रहा, जिसमें 10,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र जल गया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि मानव गतिविधियों से होने वाले जलवायु परिवर्तन ने इस तरह की भीषण आग की घटनाओं की संभावना और गंभीरता को और बढ़ा दिया है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

द बोनस मार्केट अपडेट:आईटी शेयरों के दबाव में बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, निफ्टी 85 और सेंसेक्स 330 अंक गिरा – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

दिल्ली एसआईआर:30 लाख नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- प्रक्रिया में और सुरक्षा चाहिए क्या? – Delhi Sir: Supreme Court Asks Ec To Adopt Additional Safeguards Over Voter Notices

‘अच्छे डॉक्टर से इलाज कराइए..’:ओमप्रकाश राजभर पर शिवपाल यादव का तंज, बोले- पूछेंगे तो बता देंगे; देखें वीडियो – Shivpal Yadav Takes A Dig Says Omprakash Rajbhar Has Lost His Mind

‘पिछले सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे’:एमपीएससी के पदों में होने वाला है बंपर इजाफा, फडणवीस ने बताई सरकार की तैयारी – Maharashtra Mpsc Posts To Rise, Fadnavis Open To Restoring Objective Exam Pattern

रेंट अ गरबा पार्टनर विज्ञापन पर बवाल:भाजपा विधायक ने मुंबई पुलिस से की शिकायत; ठगी-ब्लैकमेलिंग की जताई आशंका – Rent A Garba Partner Ad Sparks Controversy In Mumbai, Bjp Mla Seeks Police Probe

एशियन गेम्स:वुशु में भारत का पहला पदक पक्का, रोशिबिना देवी ने मकाओ की खिलाड़ी को हराया; सेमीफाइनल में पहुंचीं – Roshibina Devi Secures Third Consecutive Asian Games Wushu Medal After Quarterfinal Win

Leave a Comment