भारत की रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक पक्का कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने मंगलवार को महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मकाओ चीन की चू मैन सिन को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही वुशु में भारत का पहला पदक भी सुनिश्चित हो गया। आइची प्रीफेक्चुरल मार्शल आर्ट्स हॉल में खेले गए मुकाबले में रोशिबिना ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पॉइंट डिफरेंस के आधार पर 5-0 से जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने सोमवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश की शिका खातून को हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई थी।