लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड के नामी सेलेब्स, दीपिका पादुकोण का फेक पोस्ट वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिससे उनका करीब 8.5 किलो वजन कम हो गया है. ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें समर्थन देते हुए भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है. वहीं, इस बीच दीपिका पादुकोण के नाम से एक फेक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोनम वांगचुक से मिलीं स्वरा भास्कर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का है. हाल ही में वो जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मिलीं और उनका समर्थन किया. आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन किया. उनकी बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए उन्होंने एक इमोशनल कविता शेयर की और उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमें आपकी जरूरत है, हमें छोड़कर मत जाइए.’

जीनत अमान ने जताई चिंता
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन करते हुए उनकी बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर भारत सरकार से इस मुद्दे पर जल्द बातचीत शुरू करने की अपील की. जीनत ने कहा, ‘हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए, जो अपने सबसे बेहतरीन लोगों में से एक को इस हालत में चुपचाप देखता रहे.’

पूरे देश को आप पर गर्व है…
शबाना आजमी ने भी सोनम वांगचुक के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘देश को अन्याय के खिलाफ खड़े होने वाली ऐसी सच्ची आवाजों की बहुत जरूरत है. वांगचुक के जज्बे को सलाम करती हूं. पूरे देश को आप पर गर्व है.’ सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाले अभिनेता प्रकाश राज ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन किया. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अधिकारों की वकालत करते हुए इस मामले को जल्द खत्म करने और वांगचुक की मांगों पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की.

दीपिका पादुकोण का फेक पोस्ट वायरल
इसके अलावा रुबीना दिलैक, सोनाक्षी सिन्हा, अभय देओल, ओमी वैद्य, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और इमरान खान जैसे सेलेब्स ने भी सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है. इस बीच सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के नाम से एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सोनम वांगचुक के समर्थन में ये पोस्ट शेयर की थी और बाद में उसे डिलीट कर दिया.

ये भी पढ़ें:-आमिर खान के तीनों बच्चे गौरी स्प्रैट को किस नाम से बुलाते हैं? लव जिहाद कंट्रोवर्सी के बीच सामने आया सच

हालांकि, ये दावा पूरी तरह गलत है. दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसी कोई स्टोरी पोस्ट नहीं की है. उनके किसी भी वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट पर ये पोस्ट मौजूद नहीं है. यानी वायरल हो रहा ये स्क्रीनशॉट पूरी तरह फर्जी है.

फैंस ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट
जैसे ही ये फेक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, दीपिका के फैंस ट्रोलर्स पर टूट पड़े. एक यूजर ने लिखा, ‘ये स्क्रीनशॉट 100% फर्जी है, दीपिका ने ऐसा कुछ कभी पोस्ट नहीं किया.’ एक अन्य यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ‘तुम्हारी नफरत कितनी गहरी है? शर्म करो, वह प्रेग्नेंट हैं.’ वहीं, एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्राइमेस्टर में दीपिका के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए ऐसी झूठी कहानियां बनाना बेहद घटिया हरकत है.’

ये भी पढ़ें:-Wednesday BO Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हावी रही ‘धमाल 4’, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ का बुरा हाल, जानें- कलेक्शन





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने मारी बाजी, ‘धमाल 4’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें- वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों का हाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की ‘3 इडियट्स’, जानिए रिलीज डेट

रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश

Leave a Comment