लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इलाहाबाद हाईकोर्ट का सुझाव:धार्मिक स्थल पर भीड़ नियंत्रण के वैज्ञानिक तरीके खोजे सरकार, इसके लिए शोध की दरकार – Allahabad High Court: Government Should Find Scientific Methods For Crowd Control At Religious Places.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि तीर्थ स्थलों, धार्मिक आयोजनों में होने वाली भगदड़ केवल प्रशासन की भीड़ प्रबंधन की विफलता का ही नहीं है बल्कि भीड़ के मनोविज्ञान के प्रति अज्ञानता का परिणाम है। इससे बचने के लिए सरकार को कानपुर, रुड़की की आईआईटी व अन्य विश्वविद्यालयों की मदद से वैज्ञानिक शोध करवाने और पाठ्यक्रम चलाने चाहिए।

कोर्ट ने कहा, जब तक वैज्ञानिक अध्ययन और शोध नहीं होगा तब तक पुलिस बल बढ़ाने, बैरिकेड लगाने या ट्रैफिक डायवर्जन से ऐसी त्रासदियों को नहीं रोका जा सकेगा। यह सुझाव न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने मथुरा के स्वामी शिव स्वरूपानंद जी महाराज की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया है। 

इससे पहले कोर्ट ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण व प्रशासन से भीड़ प्रबंधन को लेकर हलफनामा तलब किया था। हलफनामे पर दी गई जानकारी से असंतुष्ट कोर्ट ने सरकार को विस्तृत सुझाव दिए। साथ ही अपने आदेश की प्रति अनुपालन व जानकारी के लिए मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, यूजीसी और भारत सरकार के उच्च शिक्षा सचिव को भी भेजने का निर्देश दिया है। 

कोर्ट ने कहा कि मथुरा, अयोध्या, वाराणसी और चित्रकूट जैसे हजारों वर्षों की धार्मिक विरासत वाले शहरों के लिए केवल दस साल का मास्टर प्लान बनाना गंभीर प्रशासनिक विफलता है। धार्मिक भीड़ की मनोविज्ञान और गतिविधियां राजनीतिक रैली या खेल आयोजनों की भीड़ से पूरी तरह अलग होती है, इसलिए इनके लिए अलग वैज्ञानिक नीति आवश्यक है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:29 लाख की उधारी न मिली वापस, हर मुराद पूरी करते थे बजरंग के बड़े भाई, वीडियो में बताया चारों मौत का कारण – Balrampur Three Murder And Suicide Bajrangi Took Extreme Step Of Ending His Life After Failing To Recover Loan

‘आग में घी डालना बंद करें…’ ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं – Kangana Ranaut Slam Hrithik Roshan Amid Cjp Row Share Post And Says You Are Committed Dont Tease A Woman

‘पाकिस्तान बिकता नहीं, किराए पर चलता है’:रिपोर्ट में बड़ा दावा, क्या अमेरिका को उल्लू बना रहा Pak? – Pakistan Us Report Terrorism Strategy National Interest Imf World Bank China Cpec

इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम? :दिल्ली में रुक-रुककर रिमझिम बरसते रहेंगे बदरा, पढ़ें Imd का ताजा अपडेट – Weather Update Intermittent Rain Will Continue In Delhi This Week

Pm Modi:पीएम मोदी आज करेंगे नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज, 10 हजार स्थानों पर एक साथ होंगे कार्यक्रम – Pm-modi-nasha-mukt-yuva-for-viksit-bharat-sankalp-abhiyan-drug-free-india-youth-campaign-updates

Up में पति का कत्ल:कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां देकर सुलाया, फिर मारा, बच्चों ने देखा तो खुद सुनाई कहानी – Woman Murders Husband In Pilibhit Sedated Him With Sleeping Pills In A Cold Drink Then Killed Him

Leave a Comment