लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं…’ कंगना रनौत के बयान पर CJP के सौरव दास हुए हमलावर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Saurav Das On Kangana Ranaut: मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को हुड़दंग और उत्पात मचाने वाला बताया था. इसके बाद उन्होंने कुछ यंग लड़कियों को गटर छाप, भ्रष्ट और कई पुरुषों से संबंध रखने वाली बताया था. वहीं इसके बाद उन्होंने जेन-जी और सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल लोगों को भी जमकर निशाना बनाते हुए काफी कुछ भला-बुरा कहा था.

कंगना रनौत ने इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास को भी निशाने पर लिया था. सोशल मीडिया पर उन्होंने सौरव को बेकार और बेरोजगार तक कह दिया था. सौरव ने तब तो कंगना को कोई जवाब नहीं दिया, हालांकि अब उन्होंने एक्ट्रेस पर जोरदार पलटवार किया है. बता दें कि कभी कंगना रनौत सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ रिलेशन में थीं और अब सौरव ने ऋतिक का नाम लेते हुए एक्ट्रेस पर पलटवार किया है.

ये भी पढ़ें: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का ‘सुपरहीरो’?

मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं…’

कंगना रनौत के बयान पर सौरव दास ने ‘मोजो स्टोरी’ को दिए इंटरव्यू में बात की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि आखिर क्यों कंगना रनौत उन्हें निशाना बना रही हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरे एक दोस्त ने बताया कि शायद वो इसलिए मेरी जान के पीछे पड़ी हैं, क्योंकि मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं.’

मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' कंगना रनौत के बयान पर CJP के सौरव दास हुए हमलावर

हमें मर्यादा के साथ बातचीत करना चाहिए 

सौरव ने आगे ये स्पष्ट किया कि निजी तौर पर उनके मन में कंगना रनौत के खिलाफ कोई बात नहीं है. उन्होंने आगे आग्रह किया कि शांति से बातचीत करनी चाहिए. सौरव आगे कहते हैं, ‘अब लोग आपस में किसी समस्या को लेकर बात नहीं करते हैं. मुद्दे पर चर्चा और बहस अब कम हो चुकी है. हमें एक-दूसरे के साथ मर्यादा से बात करनी चाहिए.’ वहीं आगे सौरव ने कंगना रनौत को सलाह दी कि वे अपने शब्दों का चयन बहुत सोच समझकर करें. 

ये भी पढ़ें: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर

पहले कहा था- कंगना को उनकी पार्टी भी सीरियस नहीं लेती

इससे पहले कंगना रनौत को लेकर ANI से बात करते हुए सौरव ने कहा था कि कंगना को उनकी पार्टी भी सीरियस नहीं लेती है. इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर सौरव को बेकार और बेरोजगार कहा था. साथ ही कहा था कि ये खुद को स्टूडेंट कहता है, लेकिन ये छात्र नहीं है. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment