प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मनाएंगे. उनके जन्मदिन से एक दिन पहले ही टीवी और बॉलीवुड जगत से उनके लिए शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है. कई एक्टर्स ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की. वहीं, कुछ सितारों ने पीएम मोदी के साथ अपने जुड़ाव और उनके काम को लेकर भी अपनी बात रखी.
उपासना सिंह बोलीं- मैं मोदी जी की बहुत बड़ी फैन हूं
एक्ट्रेस उपासना सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए खुद को उनका फैन बताया. उन्होंने कहा, ‘मोदीजी, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं. मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि हमारे प्रधानमंत्री भारत जैसे देश में हुए और इतिहास रच दिया. उन्होंने इतने अच्छे काम किए हैं. मेरा तो यही मानना है कि अगर कोई व्यक्ति इतने समय तक प्रधानमंत्री है, तो उनमें कुछ तो बात है. मोदी हैं तो सब कुछ संभव है, मैं भी इस बात को मानती हूं.’ उन्होंने पीएम मोदी के लिए आगे भी अच्छा काम करते रहने की शुभकामना दी.

ये भी पढें: एक्टिंग को लेकर करीना कपूर और सैफ अली खान का नजरिया अलग, दोनों के बीच हो जाती है बहस
दीपशिखा ने बताया अपना ‘ननिहाल कनेक्शन’
दीपशिखा नागपाल की शुभकामना थोड़ी अलग रही. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मस्थान से अपने परिवार का पुराना रिश्ता बताया. दीपशिखा ने कहा, ‘जिस जगह से प्रधानमंत्री आते हैं, वहां मेरे नाना का घर है. इसलिए वह जगह मेरे लिए ननिहाल जैसी है.’ उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और खुश रहने की कामना की.

ईशा कोप्पिकर ने याद किया पीएम का सफर
वहीं एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि वह उनकी बड़ी फैन हैं. ईशा ने प्रधानमंत्री के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा, ‘आपने पिछले 25 साल से मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक देश के लिए काफी काम किया है. पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करती हूं.’

विंदु दारा सिंह ने की नेतृत्व की तारीफ
अभिनेता विंदु दारा सिंह ने भी पीएम को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी आगे भी इसी तरह काम करते रहें.’ विंदु दारा सिंह ने ब्रिक्स सम्मेलन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री के काम की तारीफ की और उनके नेतृत्व को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, ‘लीडर हो तो ऐसा वरना न हो.’

इसके साथ ही एक्ट्रेस दिव्या दत्ता और सिंगर पलक मुच्छल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. दोनों ने पीएम के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की है.

