लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Google Pay में आया Gemini Ai का सपोर्ट:अब एप रखेगा आपके खर्च का हिसाब; Sip, टैक्स और सेविंग्स पर देगा सलाह – Google Pay Gemini Ai Ask Google Pay Feature Sip Tax Analysis

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे (Google Pay) अब केवल पैसे भेजने और बिल भुगतान का माध्यम नहीं रह गया है। हाल ही में कंपनी ने इसमें जेमिनी एआई (Gemini AI) आधारित नया फीचर “आस्क गूगल पे” (Ask Google Pay) लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने खर्चों का विश्लेषण करने के साथ-साथ निवेश, टैक्स और अन्य वित्तीय विषयों को भी आसानी से समझ सकेंगे। यह फीचर फिलहाल ऑप्ट-इन मॉडल के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है, यानी जो यूजर्स इसे इस्तेमाल करना चाहेंगे, वे अपनी इच्छा से इसे एक्टिव कर सकेंगे।

एआई बताएगा आपका पैसा कहां खर्च हो रहा है

गूगल के मुताबिक, आस्क गूगल पे यूजर्स के ट्रांजैक्शन हिस्ट्री का विश्लेषण कर उनके खर्च करने के तरीके की जानकारी देगा। इससे यह समझना आसान होगा कि किस कैटेगरी में सबसे ज्यादा खर्च हो रहा है और पैसे का बेहतर प्रबंधन कैसे किया जा सकता है। यूजर्स सेविंग्स, खर्च, क्रेडिट स्कोर और अलग-अलग वित्तीय उत्पादों से जुड़े सवाल भी सीधे AI से पूछ सकेंगे।

एसआईपी, म्यूचुअल फंड और टैक्स की भी मिलेगी जानकारी


  • गूगल का नया एआई असिस्टेंट सिर्फ खर्च का हिसाब ही नहीं बताएगा, बल्कि निवेश और टैक्स से जुड़े कई विषयों को भी आसान भाषा में समझाएगा। यूजर्स म्यूचुअल फंड, एसआईपी, ब्याज और पुराने व नए टैक्स सिस्टम के बीच अंतर जैसे विषयों पर भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

  • यह आपकी जरूरतों के हिसाब से बेहतरीन ऑफर्स भी खोजकर लाएगा। उदाहरण के लिए, अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो यह आपको ट्रैवलिंग के लिए सबसे उपयुक्त क्रेडिट कार्ड के विकल्प सुझाएगा।

डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा पर जोर

जब बात पैसों की आती है, तो सुरक्षा सबसे अहम होती है। गूगल ने स्पष्ट किया है कि ‘आस्क गूगल पे’ टूल को मुख्य रूप से यूजर्स को वित्तीय साक्षरता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान यूजर्स का वित्तीय डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा और उस पर यूजर का ही नियंत्रण होगा।

10 भारतीय भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट

Google के मुताबिक, आस्क गूगल पे में टेक्स्ट और वॉयस दोनों माध्यमों से सवाल पूछे जा सकेंगे। यह सुविधा 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर सकें।

Google Pay Flex SBI Card भी हुआ लॉन्च


  • आजकल डिजिटल पेमेंट एप्स का जोर सिर्फ लेन-देन से आगे बढ़कर पर्सनलाइज्ड वित्तीय सेवाएं देने पर है। एआई की मदद से कंपनियां यूजर्स को उनके खर्च ट्रैक करने और सही वित्तीय फैसले लेने में सशक्त बना रही हैं।

  • अपने रोजमर्रा के वित्तीय टूल्स का विस्तार करते हुए, गूगल ने एसबीआई कार्ड (SBI Card) के साथ साझेदारी में एक नया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ‘गगूल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड’ भी लॉन्च किया है। नया एआई फीचर और यह क्रेडिट कार्ड लॉन्च, गूगल पे को भारत में एक संपूर्ण वित्तीय इकोसिस्टम बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रसंघ चुनाव को लेकर Nsui का प्रदर्शन:गहलोत-पायलट बोले- सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की असंवेदनशीलता है – Nsui Protest Student Union Elections Gehlot Pilot Criticize Government University Insensitivity

संसद के बाहर 1997 का हिसाब:प्रियंका बोलीं-हमारे नेता को तोड़ा, कल्याण बनर्जी बोले- दीदी को किसने निकाला? – Priyanka Gandhi Kalyan Banerjee Parliament Protest Mamata Banerjee Rajiv Gandhi

E20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल:गडकरी का संसद में बड़ा बयान, इंजन पर असर और कंपनियों के सर्विस डेटा पर क्या कहा? – Nitin Gadkari In Lok Sabha: E20 Ethanol Blending Rolled Out Through Scientific, Phased Process

England Cricket:इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव; स्टीफन फ्लेमिंग बने टेस्ट टीम के कोच; जो रूट को मिली कप्तानी – Stephen Fleming Appointed England Test Coach, Joe Root Returns As Captain

Up:सरप्राइज गिफ्ट और वैभव का कत्ल, बिट्टू अंकल ने इस बहाने से बुलाया, फिर मार डाला; कंप्यूटर टीचर पर खुलासा – Gorakhpur Bullion Trader Son Kidnapped Murder Family Members Allege Summoned Under Pretext Of Surprise Gift

आपकी पसंदीदा चाप मिलावटी तो नहीं?:90 फीसदी तक मैदा; सेहत के नाम पर हो रहा खेल; जांच में चौंकाने वाला खुलासा – Soya Chaap Found To Contain Up To 90 Percent Refined Flour Maida And Gluten Harmful To Health Full Report

Leave a Comment