लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Major Accident At Bangwar Underground Coal Mine, More Than 5 Workers Injured Due To Roof Collapse – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शहडोल के धनपुरी थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल के सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत बंगवार भूमिगत कोयला खदान में शुक्रवार को कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खदान में स्टॉपिंग वाल निर्माण कार्य के दौरान अचानक छत का एक हिस्सा ढह जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, चार ठेका मजदूर घायल हो गए। वहीं, घायलों में प्रेम लाल विश्वकर्मा ,राजकुमार यादव, अमित यादव व अंजनी बैगा का नाम अभी सामने आया है।

मृतकों की पहचान बल्लू कोल और गोलू बैगा के रूप में हुई है। यह दुर्घटना दूसरी पाली में दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। उस समय मजदूर खदान के भीतर स्टॉपिंग वॉल निर्माण कार्य में लगे हुए थे। अचानक छत का हिस्सा गिरने से मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद खदान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देर शाम तक चार घायल मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि अन्य प्रभावित श्रमिकों को भी राहत दल की मदद से बाहर लाने का कार्य जारी रहा।

छत का कमजोर हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा

बताया जा रहा है कि मजदूर खदान के भीतर स्टॉपिंग वाल निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान छत का कमजोर हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मिट्टी और चट्टानों के मलबे की चपेट में आने से कई मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद खदान के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना प्रबंधन को दी।

गंभीर घायलों को किया गया रेफर

घटना की जानकारी मिलते ही खदान प्रबंधन, सुरक्षा अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। खदान के भीतर फंसे मजदूरों को सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सा दल ने कुछ घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर करने की प्रक्रिया शुरू की।

ये भी पढ़ें- MP: ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए ओंकारेश्वर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, निमाड़ में उत्साह का माहौल; तैयारियां तेज

कार्यस्थल की संरचनात्मक स्थिति की जांच शुरू

 घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से केंद्रीय चिकित्सालय बुढ़ार तथा जिला अस्पताल शहडोल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ मजदूरों की हालत स्थिर है, जबकि कुछ को निगरानी में रखा गया है।

हादसे के बाद खदान की सुरक्षा व्यवस्था, वेंटिलेशन सिस्टम और कार्यस्थल की संरचनात्मक स्थिति की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर छत के कमजोर हिस्से के धंसने को हादसे का कारण माना जा रहा है। वहीं, प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन द्वारा घटना के कारणों की विस्तृत तकनीकी जांच कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। घटना ने एक बार फिर भूमिगत खदानों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम।

मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द:बाट और हरिवंशराय बच्चन की कविता- पथ की पहचान – Aaj Ka Shabd Baat Harivanshrai Bachchan Ki Kavita Path Ki Pahchan

कुवैत में तमिलनाडु की महिला को बचाया गया:वीडियो में बताई ज्यादती की कहानी; एजेंट ने कैसे दिया था धोखा? – Police Book Agent After Tn Woman’s Sos Video Leads To Her Rescue In Kuwait

आज का राशिफल:सिंह और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार, मिलेगी बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 5 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

बारिश का रेड अलर्ट:यूपी के इस जिले में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश – All Schools In Agra Will Remain Closed On Saturday Due To Rain Alert

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट:मजबूत रोजगार आंकड़ों से ब्याज दर बढ़ने की आशंका; महंगाई पर क्या होगा असर? – Stocks Fall After Surprisingly Strong Jobs Report Raises Prospects Of Interest Rate Hike

महिला एशिया कप:जेमिमा से ऐसी क्या बात हुई कि मंधाना ने जड़ा शतक? रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति ने किया खुलासा – Women’s Asia Cup: Smriti Mandhana Reveals Pre-match Chat With Jemimah Rodrigues Before Record Century

Leave a Comment