लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका:ट्रंप प्रशासन की ‘मिस्टर सिंह’ वाली पोस्ट का असर? सिख ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला, 17 बार चाकू मारा – Usa: Fallout From Trump Administration’s ‘mr Singh’ Post Sikh Truck Driver Brutally Attacked Stabbed 17 Times.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका में दक्षिण एशियाई विरोधी बयानबाजी बढ़ने के बीच, दक्षिण व्योमिंग में एक रेस्ट एरिया के बाथरूम में एक सिख ट्रक चालक को कई बार चाकू मारा गया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह नाम के इस ट्रक ड्राइवर को रविवार सुबह दक्षिणी व्योमिंग के बिटर क्रीक रेस्ट एरिया में चाकू मारा गया। वह पेंसिल्वेनिया जा रहा था और रास्ते में वहां रुका था।

17 बार चाकू से किया वार

काउबॉय स्टेट डेली के अनुसार, सिंह को एयरलिफ्ट करके कैस्पर के व्योमिंग मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां वह हमले में लगी चोटों से उबर रहे हैं। सैक्रामेंटो बी अखबार ने बताया कि हमलावर, जिसकी पहचान एंड्रयू क्रिस बज्दक के रूप में हुई है। उसने ट्रक चालक के हाथों, छाती और पसलियों पर 17 बार चाकू से वार किया। बज्दक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

व्योमिंग कानून के तहत प्रथम श्रेणी की हत्या का प्रयास एक गंभीर अपराध है, जिसके लिए आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। कांग्रेस सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि सिख ट्रक चालक पर हुए हमले से वे स्तब्ध हैं।

कृष्णमूर्ति ने इस हमले पर क्या कहा? 

कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘यह घटना सिख और दक्षिण एशियाई अमेरिकियों को निशाना बनाकर बढ़ रही नफरत के बीच हुई है। हाल ही में ट्रंप प्रशासन के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने भी एक सिख ट्रक ड्राइवर का नस्लभेदी कार्टून पोस्ट किया था, जिसमें कहा गया था कि ‘हमारी सड़कों से हट जाओ’ और ‘खुद देश छोड़कर चले जाओ वरना अंजाम भुगतो’।’

ट्रक ड्राइवर की जान कैसे बची?

ट्रक ड्राइवर की जान एक हिस्पैनिक परिवार ने बचाई, जो उस समय रेस्ट एरिया में मौजूद था। उन्होंने ड्राइवर के घावों का इलाज करने और मेडिकल मदद दिलाने की कोशिश की। स्थानीय मीडिया को मिले अदालती दस्तावेजों से यह भी पता चला है कि रेस्ट एरिया में मौजूद एक परिवार ने हमले की आवाज सुनी, एक आदमी को बिल्डिंग से भागते देखा और फिर उसके सेमी-ट्रक का तब तक पीछा किया जब तक कि वे उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी की फोटो नहीं ले पाए।

स्टॉप एएपीआई हेट नामक समूह के अनुसार, (जो एशियाई अमेरिकियों और प्रशांत द्वीपवासियों के खिलाफ नफरत भरे कृत्यों पर नजर रखता है) यह हमला दक्षिण एशियाई लोगों को निशाना बनाने वाली नफरत भरी बयानबाजी में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण वृद्धि के बीच हुआ है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिशा सालियान केस:’मुझे बदनाम करने के लिए घसीटा जा रहा नाम’, सीबीआई एफआईआर पर बोले सचिन वाजे – Disha Salian Case Suspand Police Officer Sacjin Vajhe On Cbi Fir

शेफाली-श्री चरणी का धमाका!:भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में; जापान को आठ विकेट से हराया – Asian Games 2026: India Women Beat Japan By Eight Wickets To Reach Semi-finals, Sri Lanka Also Advance

आईफोन 18 प्रो सीरीज सेल: लोगों को मिलने लगे फोन; फैन्स ने 12 घंटे किया इंतजार, दिल्ली से मुंबई तक दिखा क्रेज – Iphone 18 Pro & Pro Max Launch, Fans Call It Festival Stores See Massive Crowds Across India

बिहार:72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बिहार के चार नाम, संजय मिश्रा समेत इन कलाकारों को मिलेगा सम्मान – 72nd National Film Awards Bihar Sanjay Mishra Kakori Sanjeev Srivastava

बिहार:नीतीश कुमार ने क्यों बुलाई जदयू की बैठक, राजद के ऑफर और एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात? – Meeting At The Jdu Office Chaired By Nitish Kumar; Mlc Elections, Ucc, Bihar Politics, And Bihar News Updates

डोमिनिक संगमा:राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्माता पर ईटानगर में हमला; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच – Ftii Faculty Member And National Award Winning Filmmaker Dominic Sangma Attacked In Itanagar

Leave a Comment