लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • व्हाइट हाउस ने सर्वे नकारा, ट्रंप के 8 करोड़ वोट बताए।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त दुनिया के सबसे ताकतवर देश के सबसे प्रमुख पद पर आसीन हैं, जिन्होंने दुनियाभर में हुए कई युद्धों को खत्म कर शांति स्थापित करने का दावा किया है और यहां तक कि वे खुद को वैश्विक शांति का दूत बताते हुए अपने लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन हाल ही में एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि अमेरिकी व्हाइट हाउस में दोबारा लौटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है.

अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता घटी

इकोनॉमिस्ट/यूगव (YouGov) की ओर से मंगलवार (28 जुलाई, 2026) को जारी नए सर्वे रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के मात्र 34 प्रतिशत लोग ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काम को सही मानते हैं, जबकि 62 प्रतिशत अमेरिकी ट्रंप के कामकाज से नाखुश और असंतुष्ट हैं. हालांकि, मंगलवार को जारी यह आंकड़ा पिछले हफ्ते की तुलता में दो प्रतिशथ ज्यादा है.

वहीं, 63 प्रतिशत अमेरिकियों का मानना है कि उनका देश गलत दिशा में आगे बढ़ रहा है. हालांकि, ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन राजनीतिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी को इसका खास फायदा नहीं मिला है. जेनरिक कांग्रेशनल बैलेट में डेमोक्रेट्स रिपब्लिकन पार्टी से सिर्फ चार प्रतिशत आगे है.

सर्वे में कितनी है ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग

उल्लेखनीय है कि इकोनॉमिस्ट/YouGov की ओर से 25 से 27 जुलाई के बीच 1559 एडल्ट्स के बीच किए गए सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 34 परसेंट दर्ज की गई, जो दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद YouGov की ट्रैकिंग में उनका अब तक सबसे निचला स्तर है. इस सर्वे में गलती की गुंजाइश प्लस या माइनस 3.3 प्रतिशत पॉइंट्स है.

ट्रंप की लोकप्रियता रेटिंग को व्हाइट हाउस ने किया खारिज

USA टुडे को ईमेल के जरिए भेजे गए एक बयान में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता डेविस इंगल ने मंगलवार (28 जुलाई, 2026) को जारी इस सर्वे के आंकड़ों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण समर्थन 5 नवंबर, 2024 को सामने आ चुका था, जब करीब 8 करोड़ अमेरिकियों ने भारी समर्थन के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुना था.’

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति ने न सिर्फ अमेरिका, बल्कि पूरी दुनिया में ऐतिहासिक प्रगति की है और ये तो सिर्फ शुरुआत है. जैसे-जैसे उनका एजेंडा लागू होता जाएगा, इसके और भी नतीजे देखने को मिलेंगे.’ 

यह भी पढ़ेंः ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment