लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वॉट्सएप वेब में ऑडियो-वीडियो कॉलिंग फीचर आया:एप डाउनलोड किए बिना लैपटॉप-कंप्यूटर से कॉल कर सकेंगे; स्क्रीन शेयरिंग का सपोर्ट भी मिलेगा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने वेब-बेस्ड कॉलिंग फीचर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स को लैपटॉप या कंप्यूटर पर ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए अलग से डेस्कटॉप एप्लीकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे अपने वेब ब्राउजर से ही ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकेंगे और रिसीव भी कर पाएंगे।

कंपनी का कहना है कि यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा जो कॉलेज कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं या ऐसे वर्क लैपटॉप पर काम करते हैं जहां ऐप डाउनलोड करने की इजाजत नहीं होती है।

वेब कॉलिंग में मिलेंगे 4 खास फीचर्स
वन-ऑन-वन और ग्रुप कॉलिंग: ब्राउजर के जरिए यूजर एक व्यक्ति से बात करने के साथ-साथ ग्रुप कॉलिंग भी कर सकेंगे।
स्क्रीन शेयरिंग और रिएक्शंस: कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर करने और रिएक्शंस देने की सुविधा भी ब्राउजर पर मिलेगी।
डेडिकेटेड कॉल्स टैब: यूजर्स को वेब इंटरफेस पर एक अलग कॉल्स टैब मिलेगा, जहां वे अपनी पूरी कॉल हिस्ट्री और ‘फेवरिट्स’ लिस्ट देख पाएंगे।
बिना ऐप के आसान एक्सेस: ब्राउजर पर पहले से काम कर रहे यूजर्स बिना प्लेटफॉर्म छोड़े सीधे कॉल से जुड़ सकेंगे। अब रनिंग कॉल को दूसरे डिवाइस पर कर सकेंगे ‘ट्रांसफर’
वेब कॉलिंग के साथ वॉट्सऐप ने ‘कॉल ट्रांसफर’ फीचर भी पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी चालू (एक्टिव) ग्रुप कॉल को डिस्कनेक्ट किए बिना एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर शिफ्ट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपने मोबाइल पर कोई ग्रुप कॉल शुरू की है, तो बिना कॉल काटे उसे सीधे डेस्कटॉप पर ट्रांसफर कर सकेंगे। सुरक्षा के लिए आया ‘वेटिंग रूम’ फीचर
ग्रुप कॉल की सुरक्षा और मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए ‘वेटिंग रूम’ फीचर भी जोड़ा गया है। जब कोई यूजर “रिक्वायर अप्रूवल टू जॉइन” सेटिंग के साथ कॉल लिंक बनाएगा, तो जुड़ने वाले प्रतिभागी सीधे कॉल में नहीं आएंगे। वे एक वर्चुअल वेटिंग एरिया में रहेंगे और होस्ट के अप्रूव करने के बाद ही कॉल में शामिल हो सकेंगे। कॉल क्वालिटी सुधारने के लिए 2 नए टेक्निकल सुधार
कॉलिंग के अनुभव और ऑडियो-वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने दो नए टेक्निकल अपग्रेड किए हैं: क्विक-एचडी: इस तकनीक के जरिए कॉल शुरू होते ही तुरंत हाई-डेफिनिशन (HD) वीडियो क्वालिटी मिलने लगेगी। नॉइज़ सप्रेशन: यह फीचर बैकग्राउंड के शोर-शराबे और आसपास की आवाज को फिल्टर कर हटा देगा, जिससे भीड़भाड़ वाले माहौल में भी यूजर की आवाज एकदम साफ सुनाई देगी। कंपनी के मुताबिक, ये सभी नए फीचर्स ग्लोबल रोलआउट के तहत धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुंचाए जा रहे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment