लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

टेस्ला की सेकेंड जनरेशन रोडस्टर 1 अक्टूबर को आएगी:इलॉन मस्क ने लिखा- 'गो फॉर लॉन्च'; कार में स्पेसएक्स के थ्रस्टर्स मिल सकते हैं, जिससे उड़ भी सकेगी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[

इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला अपनी सेकेंड जनरेशन ‘रोडस्टर’ स्पोर्ट्स कार 1 अक्टूबर को लाएगी। कंपनी ने X पर “गो फॉर लॉन्च” लिखकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें “10.01” तारीख की ग्राफिक इमेज दिखाई गई है। कंपनी के मालिक इलॉन मस्क ने संकेत दिया है कि इस कार में कोल्ड गैस थ्रस्टर्स दिए जा सकते हैं, जिनकी मदद से यह कार शायद हवा में थोड़ा उड़ भी सकेगी।
2017 में पहली बार हुई थी अनाउंसमेंट, कई बार टली लॉन्चिंग टेस्ला ने अपनी 2nd जनरेशन रोडस्टर कार को सबसे पहले नवंबर 2017 में दुनिया के सामने पेश किया था। हालांकि, इसके बाद से कंपनी ने कई बार इसकी प्रोडक्शन और लॉन्च डेट को आगे बढ़ाया। पहले माना जा रहा था कि कार 2020 तक सड़कों पर होगी, लेकिन डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग संबंधी दिक्कतों के कारण इसमें करीब 8 साल की देरी हो चुकी है। पुरानी डिजाइन पूरी तरह बदली, नए अवतार में आएगी कार हाल ही में आई टेक वेबसाइट ‘द इंफॉर्मेशन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला ने 2017 में पेश किए गए रोडस्टर के पुराने डिजाइन को पूरी तरह से बदल दिया है। 1 अक्टूबर को पेश होने जा रही कार बिल्कुल नए और अपग्रैडेड डिजाइन के साथ आएगी। कंपनी ने कार के फीचर्स को अभी तक सीक्रेट रखा है। सैम आल्टमैन और मस्क के बीच हो चुकी है सोशल मीडिया पर बहस कार की लॉन्चिंग में देरी को लेकर बीते साल इलॉन मस्क और ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन के बीच सोशल मीडिया पर बहस भी हुई थी। आल्टमैन ने X पर लिखा था कि 50 हजार डॉलर की बुकिंग फीस देने के बाद 7.5 साल का इंतजार बहुत लंबा लगता है। इस पर जवाब देते हुए मस्क ने दावा किया था कि आल्टमैन को उनकी बुकिंग फीस पहले ही रिफंड की जा चुकी है। अनवील के बाद भी प्रोडक्शन में लग सकते हैं 12 से 18 महीने भले ही कंपनी 1 अक्टूबर को कार का अनवील करने जा रही हो, लेकिन इसे बाजार में उतरने में अभी और वक्त लगेगा। इलॉन मस्क खुद यह कह चुके हैं कि अनवील इवेंट के बाद भी रोडस्टर का प्रोडक्शन शुरू होने में कम से कम 12 से 18 महीने का समय लग सकता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment