लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tamil Nadu:तमिलनाडु सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, जानें सीएम विजय ने अपने पास कौन सा मंत्रालय रखा – Portfolios Allocated In Tamil Nadu Government For 10 Ministers, Including Chief Minister Vijay

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु लोक भवन ने शनिवार को मंत्रियों के विभागों का आवंटन किया है। इसमें मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय भी नाम शामिल है। कुल 10 मंत्रियों को उनके विभाग सौंपे गए हैं। इससे पहले 10 मई को टीवीके प्रमुख और अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

मुख्यमंत्री विजय ने अपने पास रखे सबसे ज्यादा मंत्रालय

सीएम सी. जोसेफ विजय ने सबसे ज्यादा मंत्रालय अपने ही पास रखे हैं। उन्होंने लोक, सामान्य प्रशासन, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, जिला राजस्व अधिकारी, पुलिस, गृह, विशेष कार्यक्रम क्रियान्वयन, महिला कल्याण, युवा कल्याण, बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों का कल्याण, नगर प्रशासन, शहरी एवं जल आपूर्ति विभाग अपने पास रखा है। 

किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय? 


  • एन. आनंद – ग्रामीण विकास एवं जल संसाधन मंत्री।

  • आधव अर्जुना – लोक निर्माण एवं खेल विकास मंत्री।

  • डॉ. के.जी. अरुणराज – स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री।

  • के.ए. सेंगोट्टैयन – वित्त मंत्री।

  • पी. वेंकटरामनन – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री।

  • आर. निर्मलकुमार – ऊर्जा संसाधन एवं कानून मंत्री।

  • राजमोहन – स्कूली शिक्षा, तमिल विकास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री।

  • डॉ. टी.के. प्रभु – प्राकृतिक संसाधन मंत्री।

  • सेल्वी एस. कीर्तनाः उद्योग मंत्री।

इससे पहले विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने विधानसभा में 140 से ज्यादा विधायकों का समर्थन पाकर विश्वास मत हासिल किया था। गौरतलब है कि टीवीके प्रमुख विजय की पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा में शानदार प्रदर्शन किया था। टीवीके राज्य में सबसे बड़ा दल बनकर उभरा था। टीवीके बहुमत का आंकड़ा छूने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

तमिलनाडु में विजय ने बनाई गठबंधन की सरकार

इसके बाद विजय ने राज्य के कई छोटे दलों से अपने साथ आने की अपील की थी। इसके बाद आईयूएमएल, सीपीआई, सीपीएम और कांग्रेस समेत एआईएडीएमके के बागी विधायकों ने भी विजय का समर्थन किया था। इन सभी विधायकों के दम पर विजय ने बहुमत परीक्षण में अपनी सरकार के लिए विश्वास मत हासिल कर लिया।


संबंधित वीडियो


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद:बैंक खातों में मिले हैसियत से अधिक रकम के ट्रांजेक्शन, मकान-प्लॉट और हॉस्टल मिले – Ram Mandir Donation Controversy: Transactions Exceeding Known Financial Standing Found In Bank Accounts

ट्रंप बनाम सुप्रीम कोर्ट:जन्मसिद्ध नागरिकता से टैरिफ तक, Us राष्ट्रपति के किन फैसलों पर अदालत ने लगाई रोक? – Us Birthright Citizenship To Tariffs Donald Trump Supreme Court Legal Setbacks

Video:पार्किंग में गुरुग्राम में बड़ी वारदात, 20 कारों के शीशे तोड़े; कमाल की बात किसी ने नहीं बुलाई पुलिस – Private Parking Set Up On An Empty Plot Sparks Dispute Windows Of Over 20 Cars Smashed

Cote D’ivoire Vs Norway Live:आइवरी कोस्ट और नॉर्वे के बीच मुकाबला शुरू, बढ़त बनाने पर दोनों टीमों की नजरें – Cote D’ivoire Vs Norway Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

गोरखपुर में सनसनी:cm योगी और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, 15 साल के लड़के ने सीधे Dig को की कॉल – Threat Issued To Blow Up Gorakhnath Temple And Cm Yogi With A Bomb

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण:ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष से होगी पूछताछ, वित्तीय निगरानी से जुड़े होंगे सवाल; छह को बैठक – Ram Temple Offerings Case: Trust Treasurer To Be Questioned, Questions Related To Financial Monitoring; Meetin

Leave a Comment