Instant Suji Recipes: सुबह की जल्दबाजी में अक्सर हमें यह समझ में नहीं आता है कि नाश्ते में क्या बनाया जाए. इस उलझन के बीच कई बार हम या तो अपना ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं या फिर कुछ भी खाकर अपने काम के लिए निकल पड़ते हैं. अगर आपके साथ भी आए दिन ऐसा होता है, तो सूजी से बनी ये 5 डिशेस आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस बन सकती हैं. सूजी डाइजेशन में बहुत लाइट होती है और आप इसका इस्तेमाल करके बहुत ही कम समय में एक से बढ़कर एक हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं. अगर आप भी हर दिन एक ही तरह का नाश्ता खाकर ऊब चुके हैं, तो आपको सूजी से बनी इन डिशेस को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. तो चलिए, जानते हैं इन्हें बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

सबसे बेस्ट चॉइस है सूजी का हलवा
सूजी से बना यह मीठा सा हलवा सभी का फेवरेट होता है. इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा चीजों की जरूरत पड़ती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा देसी घी गर्म करें. अब उसमें सूजी डालें और हल्की आंच पर तब तक भूनें जब तक उसका रंग थोड़ा गोल्डन न हो जाए. जब सूजी में से अच्छी खुशबू आने लगे, तो उसमें अपनी जरूरत के हिसाब से गर्म पानी या दूध और चीनी मिला दें. इसे तब तक चलाते रहें जब तक सूजी सारा पानी न एब्जॉर्ब कर ले. लास्ट में ऊपर से काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालकर इसे गर्मागर्म सर्व करें. यह टेस्टी हलवा सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है.
ये भी पढ़ें: कम तेल में बनकर तैयार हो जाते हैं ये क्रिस्पी सूजी अप्पे, सुबह के नाश्ते के लिए हैं एकदम परफेक्ट
इंस्टेंट सूजी उपमा भी है बेहतरीन चॉइस
साउथ इंडिया के इस फेमस नाश्ते को अब पूरा देश ही बड़े चाव से खाता है. इसे बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है जिस वजह से अगर आपके पास कभी समय की कमी हो तो इसे आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को कढ़ाई में बिना तेल के हल्का सा भूनकर अलग निकाल लें. अब कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें और राई, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और कटी हुई प्याज का तड़का लगाएं. आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की सब्जियां जैसे मटर, गाजर और शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं. जब सब्जियां हल्की पक जाएं, तो पानी और स्वाद के हिसाब से नमक मिला दें. पानी में उबाल आने पर भुनी हुई सूजी को धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि उसमें गांठें न बनें. सिर्फ 5 मिनट में आपका हेल्दी और टेस्टी उपमा तैयार है.
कम तेल में बन सकता है सूजी का चीला
अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते है जो कि बहुत ही कम तेल में बनकर तैयार हो जाए, तो सूजी का यह चीला आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है. इसे बनाने के लिए एक बर्तन में सूजी, थोड़ा सा दही और पानी मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. इसके बाद इसे 5 से 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए. अब इस घोल में बारीक कटा हुआ टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और थोड़ा सा जीरा मिलाएं. इसके बाद तवे पर हल्का सा तेल लगाएं और घोल को गोल फैला दें. इसे तबतक सकें जबतक यह दोनों तरफ से लाइट गोल्डन न हो जाए. इसे हरी चटनी या केचप के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.
ये भी पढ़ें: सुबह टिफिन को लेकर होती है टेंशन? 10 मिनट में बन जाएंगे ये 5 टेस्टी ऑप्शन, स्वाद ऐसा कि बच्चे हो जाएंगे आपके फैन
कुछ खट्टा-मीठा खाना हो तो स्पंजी सूजी ढोकला
अगर आपका मन सुबह के समय कुछ खट्टा-मीठा या फिर बहुत ही लाइट खाने का मन करे, तो सूजी ढोकला से बेहतरीन और कुछ भी नहीं हो सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में सूजी, खट्टा दही, थोड़ा सा अदरक का पेस्ट, नमक और पानी मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. इसके बाद इसमें चुटकी भर ईनो या बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद इस घोल को तेल लगी हुई किसी प्लेट या बर्तन में डालें और 10 से 12 मिनट के लिए भाप यानी कि स्टीम में पकाएं. जब यह पक जाए, तो इस पर राई, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। यह ढोकला बहुत ही सॉफ्ट और स्पंजी बनता है.
दिखने में मस्त और खाने में जबरदस्त सूजी उत्तपम
सूजी उत्तपम के बारे में अगर बात करें तो यह दिखने में जितना बढ़िया लगता है, खाने में भी उतना ही टेस्टी लगता है. इसे बनाना सबसे ज्यादा आसान है. अगर आप नाश्ते में सूजी उत्तपम बनाना चाहते है, तो सबसे पहले सूजी और दही का गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. इसके बाद एक तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा सा घोल डालकर हल्का मोटा फैलाएं. अब इसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालकर चम्मच से हल्का सा दबा दें. लास्ट में इसे दोनों तरफ से थोड़ा सा तेल या बटर लगाकर अच्छे से सेक लें और सर्व करें.
ये भी पढ़ें: सुबह ऑफिस की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे हैं नाश्ता? 10 मिनट में तैयार करें ये 3 हेल्दी ब्रेकफास्ट

