लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Team India:इस दिग्गज ने वैभव को वनडे में खिलाने को कहा; बताया- गिल और रोहित में किसे छोड़नी पड़ेगी अपनी जगह? – Farokh Engineer Backs Vaibhav Sooryavanshi For Odi Debut, Wants Rohit To Open And Gill To Bat At No. 4

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ बल्ला नहीं चलने के बाद उन्होंने जिम्बाब्वे में जबरदस्त वापसी की। वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन पारियों में 50, 20 और 81 रन की पारियां खेलीं। पूरा क्रिकेट जगत उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की तारीफ कर रहा है। इसी कड़ी में भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में शामिल फारुख इंजीनियर ने वैभव को वनडे में भी खिलाने की वकालत की है। उन्होंने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से वैभव को वनडे टीम में शामिल करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल में से किसे अपना ओपनिंग स्लॉट खाली करना होगा। 




Farokh Engineer Backs Vaibhav Sooryavanshi for ODI Debut, Wants Rohit to open and Gill to Bat at No. 4

फारुख इंजीनियर और क्लाइव लॉयड
– फोटो : @EnglandCricket


‘रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव’

फारुख ने कहा कि वैभव को रोहित के साथ ओपनिंग करानी चाहिए। गिल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए। इससे वह मध्यक्रम को ज्यादा योगदान दे पाएंगे। फारुख ने कहा, ‘आदर्श स्थिति तो यही होगी कि गिल वैभव के साथ बल्लेबाजी करें। हालांकि, गिल एक क्लास प्लेयर हैं। वह मौजूदा टीम में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इस वजह से उन्हें नंबर चार पर आना चाहिए। गिल वो बल्लेबाज नहीं हैं, जो गेंद को हवा में खेलते हैं। वनडे में बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाज की जोड़ी शानदार रहेगी। अगर रोहित खेलते हैं, मुझे लगता है कि उन्हें खेलना चाहिए, तो इस स्थिति में सूर्यवंशी को रोहित के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी देनी चाहिए।’

फारुख ने कहा, ‘सूर्यवंशी जैसा बल्लेबाज ओपनर के तौर पर एकदम फिट है, क्योंकि वह फील्ड में बड़े गैप्स का पूरा फायदा उठा सकते हैं। विराट कोहली तीसरे नंबर पर आएं। इसके बाद गिल बल्लेबाजी के लिए आएं। इस तरह हमारी बल्लेबाजी बेहद मजबूत हो जाएगी।’ 


Farokh Engineer Backs Vaibhav Sooryavanshi for ODI Debut, Wants Rohit to open and Gill to Bat at No. 4

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : IANS


प्लेयर ऑफ द सीरीज बने वैभव

सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन पारियों में दो अर्धशतक की मदद से 151 रन बनाए। फारुख इंजीनियर को लगता है कि 15 साल का यह बल्लेबाज ने 50 ओवर के क्रिकेट में जगह बनाने के लिए खुद को साबित किया है। उन्होंने कहा, ‘यह सही समय है, जब सूर्यवंशी को वनडे टीम में ले आना चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि लोग वनडे और टी20 में काफी अंतर क्यों देखते हैं। मेरे मुताबिक, हाफ वोली हाफ वोली ही रहेगी। वैभव रन बना रहे हैं और ओपनिंग को लेकर उनमें आत्मविश्वास आ रहा है।’


Farokh Engineer Backs Vaibhav Sooryavanshi for ODI Debut, Wants Rohit to open and Gill to Bat at No. 4

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : IANS


‘वैभव अपने दम पर मैच जिता सकते हैं’

फारुख ने कहा, ‘वैभव आपको हराने से ज्यादा आपके लिए अपने दम पर मैच जीत सकते हैं। जिस तरह की वो शुरुआत देते हैं, अन्य बल्लेबाज उसका फायदा उठाकर स्कोरबोर्ड पर पहाड़ जैसा स्कोर लगा सकते हैं।’ 88 साल के इंजीनियर को लगता है कि भारतीय टीम को सूर्यवंशी की पूरी देखरेख करनी चाहिए, क्योंकि वह एक मैच विनर हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसी गेंदें जो थोड़ी शॉर्ट ऑफ लेंथ होती हैं, वैभव के पहुंच में होती हैं। ऐसी गेंद पर वह छक्के लगाते हैं। उन्होंने अपनी पुरानी गलतियों से सीखा है और खुद को परिस्थिति के हिसाब से ढालना सीखा है।’


Farokh Engineer Backs Vaibhav Sooryavanshi for ODI Debut, Wants Rohit to open and Gill to Bat at No. 4

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : IANS


‘विव रिचर्ड्स भी वैभव जैसे नहीं थे’

फारुख ने कहा, ‘वैभव को ज्यादा सिखाने की या ओवर कोचिंग करने की जरूरत नहीं है। वह एमसीसी के नियमों वाली किताब से नहीं आते हैं, जो कि अब पूरी तरह आउटडेटेड है। वैभव एक जीनियस हैं। विवियन रिचर्ड्स भी ऐसे नहीं थे। विव रिचर्ड्स मेरे देखे हुए सबसे महान बल्लेबाज हैं, लेकिन सूर्यवंशी के साथ धैर्य रखें। वह भविष्य में भारत के लिए बहुत बड़ी संपत्ति साबित होगा।’


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cwg 2026 Day 5 Live:cwg 2026 Day 5 Live: श्रीशंकर से स्वर्ण की आस, लंबी कूद के फाइनल में; गुरिंदरवीर ने लिया – Commonwealth Games 2026 Day 5 Live: Sreeshankar, Tejaswin, Bindyarani Live Updates All Results Medals Tally

Cjp Protest:सीजेपी की इस मांग पर मनोचिकित्सक की जरूरी सलाह, अनजाने में भी न हो आत्महत्या का महिमामंडन – Cjp Protests Jantar Mantar Avoid Language That May Unintentionally Glorify Suicides

अब मैदान में E20 जनता पार्टी:सोशल मीडिया पर जुड़े हजारों लोग, क्या हैं मांगे और किस मंत्री का मांगा इस्तीफा? – E20 Janata Party: Many Join Via Social Media; What Are Demand, Which Minister’s Resignation Have They Sought?

पेपर लीक के बाद अब E20 की बारी!:केजरीवाल बोले- एक होकर आवाज उठानी होगी; कॉस्टीट्यूशन क्लब में जुटने को कहा – Arvind Kejriwal Said On The Issue Of E20 That Pm Modi Will Have To Listen To Us

Explainer:विपक्ष के Pm मोदी-शाह से क्या सवाल, जिन पर संसद में तय बवाल, विधेयकों पर सरकार की क्या रहेगी चाल? – Parliament Monsoon Session Week 2 Modi Govt India Alliance Neet Paper Leak Students Protest Opposition Agenda

Bihar News:तेज प्रताप यादव ने जेलकर्मियों को कैसे नाच नचाया? तेजस्वी यादव ने रिहाई पर दे रखा है अल्टीमेटम – Bihar News: Tej Pratap Yadav Did Not Eat At Beur Jail; Bail Plea Filed; Tejashwi Yadav Issues Ultimatum.

Leave a Comment