लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhamaal 4 Worldwide BO Collection: ‘धमाल 4’ ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड भी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Dhamaal 4 Worldwide BO Collection:  अजय देवगन फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें उनके साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. ये फिल्म रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है. यही वजह है कि इसने 16 दिनों में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. चलिए बताते हैं इसका टोटल कलेक्शन.

‘धमाल 4’ का 16वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ‘धमाल 4’ ने 16वें दिन कमाल का प्रदर्शन किया है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का 16वें दिन का ग्रॉस कलेक्शन 24.6 करोड़ रहा. इस लिहाज से संडे को ये ओवरसीज में 25 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर जाएगी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड डबल सेंचुरी भी लगा दी है. इसने 202.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 150.41 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने कसा तंज

इसी के साथ ही ये अजय देवगन की ग्लोबली 8वीं 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन चुकी है. इसने ‘सिंघम रिटर्न्स’ (201 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है, जो कि साल 2014 में आई थी. ‘धमाल 4’ का अगला टारगेट ‘शैतान’ (216.18 करोड़) है.

अजय देवगन की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में
1. सिंघम अगेन- 402.26 करोड़
2. तान्हाजी- 364.81 करोड़
3. दृश्यम 2- 339.89 करोड़
4. गोलमाल अगेन- 310.67 करोड़
5. रेड 2- 242.57 करोड़
6. टोटल धमाल- 223.36 करोड़
7. शैतान- 216.18 करोड़
8. धमाल 4- 202.08 करोड़
9. सिंघम रिटर्न्स- 201 करोड़
10. गोलमाल 3- 169.09 करोड़

यह भी पढ़ें: ‘गट्टा कुश्ती 2’ बनीं ऐश्वर्या लक्ष्मी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर, जानें कितना कमाया प्रॉफिट

‘धमाल 4’ की स्टोरी और स्टार कास्ट

बहरहाल, अगर फिल्म ‘धमाल 4’ के बारे में बात की जाए तो ये बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का चौथा सीक्वल है. इसमें 2000 साल पुराने खजाने को पाने की भागमभाग को दिखाया गया है, जिसमें रवि किशन जैसे नए सितारों की एंट्री हुई है. इसमें अजय देवगन के साथ ही रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी और अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगा है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment