लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सोनम वांगचुक को कब मिलेगी छुट्टी?:मेदांता अस्पताल से सामने आई जानकारी, पहले राजघाट जाएंगे; फिर लौटेंगे लद्दाख – Discharge Date For Social Activist Sonam Wangchuk From Medanta Hospital Has Been Revealed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सोमवार को मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद वह लद्दाख रवाना होने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाएंगे। उनकी टीम ने यह जानकारी दी।

वांगचुक ने शुक्रवार देर रात अपना 26 दिन का अनशन समाप्त किया था। इसके बाद से वह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्हें सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह सबसे पहले राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह लद्दाख के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले भी वांगचुक ने 28 जून को जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी।

वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और लगातार 26 दिनों तक अनिश्चितकालीन अनशन पर रहे। 18 जुलाई को उन्हें जबरन सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है, मानो उन्हें हिरासत में रखा गया हो। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर वांगचुक को मेदांता अस्पताल स्थानांतरित किया गया।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चला 36 दिनों का आंदोलन शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ समाप्त हो गया। यह आंदोलन 20 जून को शुरू हुआ था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोपेश्वर:बदरीनाथ के तप्तकुंड में ज्यादा डुबकी सेहत के लिए खतरनाक, जानलेवा हादसे के बाद चिकित्सकों ने चेताया – Taking Too Many Dips In The Tapt Kund At Badrinath Is Hazardous To Health

श्रीनगर:ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने कहा- फिल्मों में हिंसा नहीं, कश्मीर की शांति का जश्न मनाएं – Oscar-winning Composer Ar Rahman Said—celebrate Peace In Kashmir, Not Violence In Films श्रीनगर: ऑस्कर विजेता

अलर्ट:जोमैटो नकद भुगतान पर अब लेगी अतिरिक्त शुल्क, ग्राहक को चुकाने होंगे पांच से 20 रुपये तक ज्यादा – Zomato To Charge An Extra Fee For Cash Payments.

ब्रिक्स बदलेगा दुनिया की आर्थिक व्यवस्था?:पेजेश्कियान बोले- अमेरिका का दबदबा खत्म करने के लिए बना ये संगठन – Can Brics Reshape The Global Economy? Pezeshkian Says The Bloc Was Created To End Us Dominance

केतकी कुशारी डाइसन:प्रसिद्ध विद्वान और बांग्ला लेखिका का 86 वर्ष की उम्र में निधन, इंग्लैंड में ली आखिरी सांस – India-born Writer, Tagore Scholar Ketaki Kushari Dyson Dies In England At 86

महाराष्ट्र:त्योहार से पहले एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 4.45 करोड़ रुपये के 95 टन से ज्यादा खाद्य उत्पाद जब्त – Maharashtra: Fda Seizes Over 95 Tonnes Of Food Products, 172 Litres Of Milk Worth Rs 4.45 Cr

Leave a Comment