लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अलर्ट:जोमैटो नकद भुगतान पर अब लेगी अतिरिक्त शुल्क, ग्राहक को चुकाने होंगे पांच से 20 रुपये तक ज्यादा – Zomato To Charge An Extra Fee For Cash Payments.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ‘कैश ऑन डिलीवरी’ यानी डिलीवरी के वक्त नकद भुगतान विकल्प चुनने पर ग्राहकों से पांच से 20 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क लेगी। यह नया शुल्क एप के बिल विवरण में ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’ के नाम से अलग से जोड़ा गया है। हालांकि, जो उपभोक्ता यूपीआई व अन्य तरीके से ऑनलाइन भुगतान करेंगे उन पर यह अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। 


 

जोमैटो ने बताया कि उसके बिल में अब पे ऑन डिलीवरी फीस नाम से एक अलग चार्ज दिखाई देगा। यह शुल्क उन ग्राहकों पर लागू होता है, जो ‘कैश ऑन डिलीवरी’ यानी फूड सप्लाई के समय भुगतान करने का विकल्प चुनते हैं। यह शुल्क सभी ऑर्डर के लिए समान नहीं है। अलग-अलग यूजर्स और ऑर्डर की राशि के आधार पर यह फीस भी अलग दिखाई देगी। कंपनी ने अभी तक फीस तय करने का कोई सटीक फॉर्मूला नहीं बताया है। फिलहाल यह फीस ऑर्डर की राशि, ग्राहक के स्थान या किसी अन्य मानदंड से जुड़ा है।


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फीस को तय करने का सटीक आधार क्या है और क्या यह ऑर्डर की वैल्यू, लोकेशन या दूसरे पैरामीटर्स जैसे फैक्टर्स से जुड़ा है, इसका तुरंत पता नहीं चल सका। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म अलग-अलग फीस स्ट्रक्चर और मॉनेटाइजेशन मॉडल्स के साथ प्रयोग कर रहे हैं।

कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर्स पर नई फीस के अलावा, जोमैटो प्लेटफॉर्म पहले से ही फूड ऑर्डर्स पर प्लेटफॉर्म फीस वसूलता है। इसके साथ ही ऑर्डर के आधार पर डिलीवरी, पैकेजिंग और अन्य चार्ज भी लागू होते हैं। जोमैटो की कॉम्पिटीटर स्विगी अभी कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर्स पर कोई अलग फीस नहीं ले रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीनगर:ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने कहा- फिल्मों में हिंसा नहीं, कश्मीर की शांति का जश्न मनाएं – Oscar-winning Composer Ar Rahman Said—celebrate Peace In Kashmir, Not Violence In Films श्रीनगर: ऑस्कर विजेता

ब्रिक्स बदलेगा दुनिया की आर्थिक व्यवस्था?:पेजेश्कियान बोले- अमेरिका का दबदबा खत्म करने के लिए बना ये संगठन – Can Brics Reshape The Global Economy? Pezeshkian Says The Bloc Was Created To End Us Dominance

केतकी कुशारी डाइसन:प्रसिद्ध विद्वान और बांग्ला लेखिका का 86 वर्ष की उम्र में निधन, इंग्लैंड में ली आखिरी सांस – India-born Writer, Tagore Scholar Ketaki Kushari Dyson Dies In England At 86

महाराष्ट्र:त्योहार से पहले एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 4.45 करोड़ रुपये के 95 टन से ज्यादा खाद्य उत्पाद जब्त – Maharashtra: Fda Seizes Over 95 Tonnes Of Food Products, 172 Litres Of Milk Worth Rs 4.45 Cr

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन:पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से नई दिल्ली घोषणा तक, पहले दिन क्या-क्या हुआ? – Brics Summit 2026 Day 1 Highlights Modi Xi Jinping Meeting New Delhi Declaration Gala Dinner

आज का राशिफल 13 सितंबर:सिंह और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, रुका धन मिलेगा और काम में मिलेगी सफलता – Today Prediction Horoscope Of 13 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment