लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ये बेवकूफ कौन है?’, खेसारी लाल यादव को नहीं पहचानतीं मलाइका अरोड़ा, डॉग के साथ वायरल वीडियो पर हुईं गुस्सा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के एक वीडियो पर अपनी नाराजगी जाहिर  करती नजर आईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखने के बाद मलाइका ने खेसारी लाल की कड़ी आलोचना की. 

खेसारी लाल यादव के वायरल वीडियो पर मलाइका का फूटा गुस्सा
दरअसल, खेसारी लाल हाल ही में ‘बैटलग्राउंड’ के रेड कार्पेट पर पोज देते नजर आएं. इसी दौरान वहां मौजूद स्टाफ ने रेड कार्पेट पर बैठे एक आवारा कुत्ते को पकड़कर जबरदस्ती घसीटते हुए हटा दिया. वीडियो में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान इस बात ने खींचा कि खेसारी लाल यादव ने स्टाफ को रोकने की कोशिश नहीं की और बिना कुछ कहे कैमरे के सामने पोज देते रहे. इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया और कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की.

ये भी पढ़ेंः ‘गौरव खन्ना से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता’, ‘लॉक अप 2’ में पति की एंट्री पर ये क्या बोल गईं आकांक्षा चमोला

‘ये शख्स कौन है’
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर खेसारी लाल यादव का वायरल वीडियो शेयर करते हुए नाराजगी जताई. उन्होंने लिखा, ‘ये लोग कौन हैं? और ये शख्स कौन है जो आराम से खड़े होकर पोज दे रहा है… बेहद शर्मनाक.’

ये बेवकूफ कौन है?', खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, डॉग के साथ वायरल वीडियो पर निकाली भड़ास

‘ये बेवकूफ कौन है?’
मलाइका अरोड़ा ने सिर्फ इंस्टाग्राम स्टोरी ही नहीं, बल्कि वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने पहले ‘बेतुका’ लिखकर रिएक्ट किया. इसके बाद एक और कमेंट में लिखा, ‘ये बेवकूफ कौन है? क्या इसके लिए पोज देना इतना जरूरी था?’ मलाइका की ये टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

ये बेवकूफ कौन है?', खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, डॉग के साथ वायरल वीडियो पर निकाली भड़ास

बता दें कि खेसारी लाल यादव हाल ही में ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ का हिस्सा रहे हैं. इस शो में उनके साथ फुकरा इंसान (अभिषेक मल्हान), प्रियंका चाहर चौधरी और राहुल चौधरी भी नजर आए.

ये भी पढ़ेंः Manoj Kumar Birth Anniversary: 65 हफ़्तों तक थिएटर से नहीं उतरी थी मनोज कुमार की ये फिल्म, ‘शोले’ से पहले मचाया था बवाल

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा हाल ही में ‘इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 11’ में जज के तौर पर नजर आई थीं. इस शो में उनके साथ नवजोत सिंह सिद्धू और शान भी जज की कुर्सी पर दिखाई दिए थे.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Thursday Box Office: गुरुवार को ‘जना नायकन’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- ‘द ओडिसी’ से ‘धमाल 4’ तक का कितना रहा कलेक्शन

Jana Nayagan BO Collection Day 1: ‘जना नायकन ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल, छप्परफाड़ हुई कमाई, तोड़े रणवीर सिंह और विक्की कौशल की फिल्मों के रिकॉर्ड

CJP प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज

Manoj Kumar Birth Anniversary: 65 हफ़्तों तक थिएटर से नहीं उतरी थी मनोज कुमार की ये फिल्म, ‘शोले’ से पहले मचाया था बवाल

‘वो सीता के रोल में कैसी दिखेंगी?’ ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर दीपिका चिखलिया ने कह दी ऐसी बात

इतना ज़्यादा खर्च करना सही है? 50 वैनिटी वैन और 250 कारें, ‘वेलकम टू द जंगल’ का सेट देखकर हिल गए थे तुषार कपूर

Leave a Comment