Tulsi Care Tips: तुलसी का पौधा लगभग हर भारतीय घर में लगाया जाता है. धार्मिक महत्व के साथ-साथ इसे औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. लेकिन कई बार अच्छी देखभाल करने के बावजूद तुलसी का पौधा (Tulsi Care Tips) सूखने लगता है या उसकी बढ़त रुक जाती है. इसके आसपास लगाए गए कुछ पौधे भी हो सकते हैं.

कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो जगह, धूप, पानी और पोषक तत्वों के लिए तुलसी से प्रतिस्पर्धा करते हैं. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी तुलसी हमेशा हरी-भरी और स्वस्थ रहे, तो इन पौधों को उसके बिल्कुल पास लगाने से बचें.
1. कैक्टस और दूसरे सक्यूलेंट पौधे
कैक्टस और सक्यूलेंट पौधों को बहुत कम पानी की जरूरत होती है, जबकि तुलसी को नियमित और संतुलित सिंचाई पसंद होती है. अगर दोनों पौधे एक साथ लगाए जाएं, तो किसी एक की जरूरत पूरी करने के चक्कर में दूसरा प्रभावित हो सकता है.
ज्यादा पानी मिलने पर कैक्टस खराब हो सकता है और कम पानी मिलने पर तुलसी मुरझाने लगती है. इसलिए दोनों के लिए अलग-अलग गमले और जगह रखना बेहतर रहता है.

2. पुदीना (Tulsi Care Tips)
पुदीना तेजी से फैलने वाला पौधा है. इसकी जड़ें आसपास की मिट्टी में तेजी से फैल जाती हैं और पोषक तत्वों को जल्दी खींच लेती हैं. ऐसे में तुलसी को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता और उसकी बढ़त धीमी हो सकती है. अगर आपके घर में पुदीना भी है, तो उसे हमेशा अलग गमले में लगाएं, ताकि दोनों पौधे अच्छी तरह विकसित हो सकें.

3. बेल वाली पौधियां
मनी प्लांट, आइवी या दूसरी बेल वाली पौधियां तेजी से फैलती हैं. अगर इन्हें तुलसी के पास लगाया जाए, तो ये धीरे-धीरे तुलसी पर छाया कर सकती हैं. तुलसी को अच्छी धूप की जरूरत (Tulsi Growing Tips) होती है और धूप कम मिलने पर इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं. इसलिए बेल वाले पौधों को तुलसी से थोड़ी दूरी पर लगाना ही सही रहता है.

यह भी पढ़ें: बाजार से लौंग खरीदना छोड़िए, घर पर ऐसे आसानी से उगाएं लौंग का पौधा