लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सलमान खान ने बुधवार को पोस्ट के जरिए दिल्ली में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया था. लेकिन अब गुरुवार को उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म कर देना चाहिए. सलमान ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि पीएम मोदी लीक मामले में जिम्मेदार लोगों पर कड़ा एक्शन लेंगे. सलमान ने सोनम वांगचुक से भी भूख हड़ताल खत्म करने की अपल की. इसके बाद से सलमान खान ट्रोल हो रहे हैं.

यूजर्स ने किया सलमान खान को ट्रोल

एक यूजर ने लिखा- अगर आप धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग नहीं कर सकते तो अपना मुंह बंद रखिए. वहीं दूसरे ने लिखा- टाइगर सोचा था लोगों ने चूहा निकला. दूसरे यूजर ने लिखा- भाई आपकी ये ट्वीट, आपकी लास्ट 3 मूवीज से भी घटिया है.

ध्रुव राठी ने लिखा, ‘क्या अमित शाह ने आपकी फिल्म को बैन करने की धमकी दी है? सभी को पता है कि माननीय प्रधानमंत्री की पूरी सरकार सिर्फ ब्लैकमेलिंग और ज़बरदस्ती वसूली पर सर्वाइव कर रही है. चिंता मत करिए इंडिया के लोग ये सुनिश्चित करेंगे कि मोदी के जाने के बाद आपको बोलने की आजादी वापस मिल जाए.’

वहीं एक ने लिखा- ट्यूबलाइट मूवी से भी घटिया स्क्रिप्ट लिखा है भाई. इससे अच्छा चुप ही बैठ जाते. एक यूजर ने लिखा- भाई आप रहने दो. स्टूडेंट्स को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए. मोदी का आश्वासन नहीं. आपकी एक मूवी चलाने के लिए प्रोटेस्ट नहीं रुकेगा. एक ने लिखा- भाई तो आधे दिन में ही पलट गए.

ये भी पढ़ें- ‘स्टूडेंट्स अब घर जाओ’, नीट पेपर लीक पर सलमान खान बोले- पीएम मोदी लेंगे स्ट्रिक्ट एक्शन

सलमान खान ने किया था ये पोस्ट
सलमान खान ने कहा, ‘पढ़ाई और सिक्योरिटी को लेकर स्टूडेंट्स देश की पहली प्राथमिकता हैं. तो उन्हें और उनके पेरेंट्स को चिंता करने की जरुरत नहीं है. माननीय प्राइम मिनिस्टर ने ट्वीट किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि जो भी इस लीक के पीछे जिम्मेदार है उप स्ट्रिक्ट एक्शन लिया जाएगा. तो स्टूडेंट्स पेरेंट्स के पास और घर जाओ.’

आगे सलमान ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘सोनम बस हो गया. अब इस मामले को और खींचो मत. अपने इस जज्बे को आगे किसी और दिन के लिए बचाकर रखो. हालांकि, मुझे उम्मीद है कि इसकी जरुरत नहीं पड़ेगी. अब कुछ खा लो. अगर आप चाहें तो मैं अपने घर से खाना भेज दूंगा.’

ये भी पढ़ें- अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव समेत 4 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मेरी और मेरी बेटी की AI से बनाई अश्लील तस्वीरें





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment