लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सोमवार को सब पूछेंगे, इतना ग्लो कैसे? बस वीकेंड में कर लीजिए ये 8 काम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Weekend Beauty Tips: वीकेंड सिर्फ आराम करने के लिए नहीं होता, बल्कि खुद को थोड़ा वक्त देने का भी सबसे अच्छा मौका होता है. पूरे हफ्ते धूप, धूल, प्रदूषण, मेकअप, पसीना और भागदौड़ का असर सबसे पहले हमारी त्वचा और बालों पर दिखने लगता है. ऐसे में अगर आप वीकेंड पर सिर्फ कुछ समय भी अपनी स्किन और हेयर के लिए निकाल लें, तो सोमवार सुबह आपका चेहरा पहले से ज्यादा फ्रेश, हेल्दी और ग्लोइंग नजर आ सकता है. इसके लिए किसी महंगे पार्लर या एक्सपेंसिव ब्यूटी ट्रीटमेंट (Weekend Beauty Tips) की जरूरत नहीं है. घर पर किए गए कुछ आसान सेल्फ-केयर स्टेप्स आपकी स्किन और बालों दोनों को नई जान दे सकते हैं.

वीकेंड पर जरूर करें ये 8 ब्यूटी केयर स्टेप्स

pc: AI Image
pc: AI Image

डबल क्लींजिंग से करें शुरुआत

अगर पूरे हफ्ते सनस्क्रीन, मेकअप या बाहर की धूल-मिट्टी का सामना किया है, तो सबसे पहले डबल क्लींजिंग करें. पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर या क्लींजिंग बाम से मेकअप और सनस्क्रीन हटाएं, फिर माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इससे त्वचा गहराई से साफ होती है.

फेस मास्क से दें इंस्टेंट ग्लो

अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस मास्क चुनें. ऑयली स्किन के लिए क्ले मास्क, जबकि ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए हाइड्रेटिंग या सूदिंग मास्क बेहतर विकल्प हैं.

हफ्ते में एक बार करें एक्सफोलिएशन

डेड स्किन हटाने के लिए सप्ताह में एक बार हल्का एक्सफोलिएशन काफी होता है. इससे त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार दिखती है. ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा को नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: बिना ज्यादा खर्च के चमकेगा चेहरा, हल्दी से बने ये फेस पैक आ सकते हैं आपके काम

होंठ और हाथों की देखभाल न भूलें

अक्सर लोग चेहरे का ध्यान रखते हैं, लेकिन होंठ और हाथों को नजरअंदाज कर देते हैं। लिप स्क्रब के बाद लिप बाम लगाएं और हाथों पर मॉइस्चराइजिंग हैंड क्रीम जरूर इस्तेमाल करें.

शरीर को अंदर से रखें हाइड्रेट

सिर्फ स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही नहीं, पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है. इसके साथ खीरा, तरबूज और दूसरे पानी से भरपूर मौसमी फलों को डाइट में शामिल करें.

बालों को भी दें पोषण

हल्का गुनगुना नारियल, बादाम या आर्गन ऑयल लेकर स्कैल्प की 5-10 मिनट मसाज करें. इसके बाद कम से कम 30 मिनट तक तेल लगा रहने दें और फिर शैंपू करें. इससे बाल मुलायम और मजबूत बनते हैं.

बालों को दें हीट से ब्रेक

वीकेंड पर हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल न करें. बालों को प्राकृतिक तरीके से सूखने दें ताकि हीट डैमेज कम हो सके.

भरपूर नींद लें

7-8 घंटे की अच्छी नींद त्वचा की प्राकृतिक मरम्मत में मदद करती है. जब शरीर अच्छी तरह आराम करता है, तो उसका असर चेहरे की चमक पर भी साफ दिखाई देता है.

यह भी पढ़ें: चेहरे के डार्क स्पॉट्स बिगाड़ रहे हैं आपका लुक, लड़के आज ही अपनाएं ये टिप्स

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment