लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

न चिपचिपी, न फीकी, इस तरीके से बनाएं भिंडी की कुरकुरी भुजिया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Crispy Bhindi Recipe: भिंडी की सब्जी ज्यादातर घरों में बनती है, लेकिन अगर आप रोज की एक जैसी भिंडी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार इसका थोड़ा अलग अंदाज ट्राई कर सकते हैं. भिंडी की कुरकुरी भुजिया खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है.

बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से मसालेदार भिंडी दाल, चावल या रोटी के साथ खूब जमती है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान (Crispy Bhindi Recipe) की जरूरत भी नहीं पड़ती. थोड़े से मसाले और सही तरीके से पकाने पर साधारण भिंडी भी एकदम चटपटी बन जाती है.

भिंडी की कुरकुरी भुजिया बनाने के लिए सामग्री

{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”भिंडी- 500 ग्राम”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”बेसन- 2 बड़े चम्मच”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”चावल का आटा- 1 बड़ा चम्मच”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”हल्दी- ½ छोटा चम्मच”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”अमचूर पाउडर- ½ छोटा चम्मच”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”जीरा- ½ छोटा चम्मच”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”अजवाइन- ¼ छोटा चम्मच”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”नमक- स्वादानुसार”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”तेल- जरूरत के अनुसार”}

यह भी पढ़ें: न ओवन चाहिए, न पिज्जा बेस, सूजी से ऐसे बनाएं टेस्टी पिज्जा

PC: Freepik
PC: Freepik

Crispy Bhindi Recipe: घर पर ऐसे बनाएं कुकुरी भिंडी की भुजिया

{“type”:”howToStep”,”text”:”

भिंडी को कुरकुरा बनाने में सबसे जरूरी है उसकी सही तैयारी. सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धो लें और फिर कपड़े या किचन टॉवल से पूरी तरह सुखा लें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

ध्यान रखें कि भिंडी पर पानी बिल्कुल नहीं रहना चाहिए, वरना पकाते समय यह ज्यादा चिपचिपी हो सकती है. अब भिंडी के दोनों किनारे काटकर इसे लंबाई में पतली-पतली स्ट्रिप्स में काट लें. अगर भिंडी बहुत बड़ी है, तो स्ट्रिप्स को बीच से भी काट सकते हैं.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

एक बड़े बाउल में कटी हुई भिंडी डालें. इसमें बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर, अजवाइन और नमक डालें. अब सभी चीजों को हाथ या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

ध्यान रखें कि इसमें पानी बिल्कुल न डालें. भिंडी में मौजूद हल्की नमी से ही मसाले उस पर अच्छी तरह चिपक जाएंगे. अगर मिश्रण बहुत सूखा लग रहा हो तो भी तुरंत पानी डालने की जरूरत नहीं है. 2-3 मिनट रखने पर मसाला भिंडी पर अच्छी तरह सेट हो जाएगा.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. तेल बहुत ज्यादा तेज गर्म न करें, वरना बाहर की कोटिंग जल्दी जल सकती है और भिंडी अंदर से ठीक से नहीं पक पाएगी.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब मसाले लगी भिंडी को कड़ाही में डालें. कोशिश करें कि सारी भिंडी एक साथ न डालें. जरूरत हो तो इसे दो बैच में पकाएं. इससे भिंडी आपस में चिपकेगी नहीं और अच्छी तरह कुरकुरी बनेगी.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

भिंडी को बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाते रहें. इसे तब तक पकाएं जब तक इसका रंग हल्का सुनहरा और टेक्सचर कुरकुरा न हो जाए. आमतौर पर मध्यम आंच पर इसे अच्छी तरह पकने में कुछ मिनट लगते हैं.

“}

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये छोटा सा ट्रिक

जब भिंडी अच्छी तरह कुरकुरी हो जाए तो गैस बंद कर दें. इसके ऊपर थोड़ा चाट मसाला और अमचूर पाउडर छिड़क सकते हैं. इससे भुजिया का स्वाद और भी चटपटा हो जाएगा.

अगर आपको तीखा खाना पसंद है, तो ऊपर से थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च भी डाल सकते हैं. चाहें तो नींबू की कुछ बूंदें डालकर भी इसे सर्व कर सकते हैं.

रोटी से लेकर दाल-चावल तक के साथ करें सर्व

तैयार भिंडी की कुरकुरी भुजिया को गर्मागर्म रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं. इसे आप शाम के समय हल्के स्नैक की तरह भी खा सकते हैं. अगर घर में बच्चे भिंडी खाने से आनाकानी करते हैं, तो यह तरीका उन्हें भी पसंद आ सकता है.

यह भी पढ़ें: आलू में भरी ऐसी स्टफिंग, स्वाद लेते ही कहेंगे वाह

The post न चिपचिपी, न फीकी, इस तरीके से बनाएं भिंडी की कुरकुरी भुजिया appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment