लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन इन दिनों हेल्थ संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं. हाल ही में अभिनेता ने अपने ब्लॉग में बताया कि वो अपनी सर्जरी के बाद घर लौट आए हैं. हालांकि, उन्होंने ये जिक्र नहीं किया है कि उन्होंने किसकी सर्जरी कराई है. इस खबर के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए हैं.

आपको बता दें कि 83 साल के अमिताभ बच्चन पहले से भी कई बीमारियों से ग्रसित हैं. आइए जानते हैं  कि भारतीय सिनेमा के महानायक किन-किन बीमारियों से जूझ चुके हैं.

25 परसेंट लीवर के सहारे जीवित हैं अमिताभ बच्चन

ये बात हर कोई जानता है कि फिल्म ‘कुली’ (1982) के सेट पर बिग बी गंभीर हादसे का शिकार हो गए थे. एक्टर पुनीत इस्सर के साथ एक फाइट सीक्वेंस में अमिताभ बच्चन को पेट में गंभीर चोट लग गई थी और उनका काफी खून बहा था. उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें क्लिनिकली डेड घषित कर दिया था. हालांकि, अमिताभ बच्चन स्वस्थ हो गए थे.

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

ये भी पढ़ें: जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये में खरीदा आलीशान बंगला, 5 करोड़ तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी के चुकाए

इस हादसे के बाद अमिताभ बच्चन का लीवर पूरी तरह खराब हो चुका था. दरअसल, ब्लड ट्रांसफ्यूजन के कारण उनके शरीर में हेपेटाइटिस-बी वायरस चला गया था. इसके कारण उनका 75% लिवर डैमेज हो गया था. बिग बी सिर्फ 25 फीसदी लीवर पर ही जीवित हैं. साल 2019 में उन्होंने खुद एनडीटीवी के कार्यक्रम ‘स्वस्थ इंडिया’ में ये खुलासा किया था. बिग बी हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हैं.

अस्थमा से भी पीडित हैं एक्टर

अमिताभ बच्चन को अस्थमा जैसी बीमारी भी है. एक बार उन्हें एक शूट के दौरान इन्हेलर का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया था. वो हमेशा अपने पास इन्हेलर रखते हैं. अक्सर बिग बी को सांस फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है.

स्पाइनल टीबी

अमिताभ बच्चन स्पाइनल टीबी नाम की बीमारी से भी जूझ चुके हैं. ये बीमारी रीढ़ की हड्डी से संबंधित होती है. इसके लंबे इलाज के बाद वो ठीक हो गए थे. बिग बी को इस बीमारी के बारे में साल 2000 में अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के पहले सीजन की शूटिंग के दौरान पता चला था. साल 2023 में केबीसी पर उन्होंने खुद इस बीमारी का जिक्र किया था.

ये भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ से ‘महाराजा होस्टल’ तक, थिएटर में इस हफ्ते रिलीज हो रही ये 8 साउथ फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

मायस्थेनिया ग्रेविस

अमिताभ बच्चन मायस्थेनिया ग्रेविस नाम की बीमारी का भी सामना कर चुके हैं और इसे भी शिकस्त दे चुके हैं. केबीसी 15 में अमिताभ बच्चन ने इसे लेकर बात की थी. ये बीमारी मांसपेशियों से संबंधित है. इसमें सीने और मसल्स में तेज दर्द, बोलने और सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

डाइवर्टिक्युलाइटिस 

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में तेज पेट दर्द होने के बाद जब बिग बी डॉक्टर के पास पहुंचे थे तो पता चला था कि उन्हें डाइवर्टिक्युलाइटिस जैसी गंभीर बीमारी थी. उन्हें ये समस्या आंत में पाई गई थी. इसके बाद बिग बी की सर्जरी की गई थी.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

December 2026 Theatre Release: शाहरुख खान की ‘किंग’ से लेकर प्रभास की ‘फौजी’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में

‘आवारापन 2’ से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम

प्रियंका चोपड़ा से बिपाशा बसु तक, सांवले रंग की वजह से इन एक्ट्रेसेस को झेलनी पड़ी मुश्किलें

‘पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो…’, तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

Kartik Aaryan Wins National Award: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर पहुंचे कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में भक्ति में लीन आए नजर

51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में चुनी गई रिची मेहता की ‘फूलन’, जानें कब होगी स्क्रीनिंग

Leave a Comment