लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू:चंपत राय पहुंचे, संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे – Ram Mandir Trust Meeting Mahant Nritya Gopal Das Gives A Major Hint; Decision To Be Taken On The Resignations

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

03:10 PM, 06-Jul-2026

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज राम मंदिर पहुंचे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज राम मंदिर पहुंचे। वे मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन और चंपत राय (महासचिव) व अनिल मिश्रा (ट्रस्टी) के इस्तीफे के मामले पर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने आए हैं।

 

02:37 PM, 06-Jul-2026

गोविंद गिरी बोले- चार दिन से अयोध्या में हूं, बैठक के बाद सारी बात करूंगा


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी
– फोटो : ANI

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने मीडिया कर्मियों से कहा, मैं चार दिन यहां पर हूं। आज की बैठक के बाद मैं आपसे मिलूंगा। आप सब के साथ मिलकर मैं सारी बात करूंगा। 

 

02:33 PM, 06-Jul-2026

कांग्रेस नेता इमरान मसूद बोले- बहुत बड़ी चोरी हुई है


इमरान मसूद
– फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, “चोरी हुई है, चोरी भी बहुत बड़ी हुई है। 16 करोड़ श्रद्धालु आते हैं, कोई भी दर्शन करता है तो मुझे नहीं लगता कि 100 रुपए से भी कम देकर जाता होगा, सोने की बात तो छोड़ दीजिए। कितनी भारी चोरी हुई है। ये चोरी केवल पैसों की नहीं है। ये आस्था पर तोट है। लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

 

02:06 PM, 06-Jul-2026

अनुकल्प मिश्रा भी था चंपत राय का भरोसेमंद

अब तक राम शंकर यादव को ही चंपत राय का करीबी माना जाता था लेकिन जांच के दौरान यह पता चला है कि अनुकल्प मिश्रा भी उनके करीबियों में शामिल था। इसी वजह से उसे गणना कार्य के अलावा मंदिर के विभिन्न आयोजनों में व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी जाती थी। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई साक्ष्य भी मौजूद हैं। 

वर्ष प्रतिपदा समारोह में उसे व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई थी। जबकि दीपावली पर होने वाले उत्सव में भी उसे बाकायदा परिचय पत्र जारी किया गया था। इन पर महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर होते थे। उसकी सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह की कई तस्वीरें मौजूद हैं, जो चंपत राय के अलावा भाजपा नेताओं से भी उसके संबंध की गहराई उजागर करती हैं।

01:34 PM, 06-Jul-2026

ट्रस्ट बैठक से पहले संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे


संत भावुक हुए।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक से पहले संत-धर्माचार्यों और अयोध्यावासियों की निगाहें बैठक के निर्णयों पर टिकी रहीं। सभी अपने-अपने जगह पर टीवी पर नजर टिकाए रहे। राम मंदिर दान पेटिका में चोरी के मामले पर चर्चा के दौरान कई संत भावुक हो गए। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी ने रामलला के चढ़ावे में गड़बड़ी की है तो उसे कानून के साथ-साथ रामजी भी दंड देंगे। 

ट्रस्ट के कुछ सदस्यों की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण पर भी चर्चा में अयोध्या के संतों को शामिल करने की मांग की। लोगों ने सुझाव दिया कि मंदिर की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी हो, चढ़ावे का नियमित बुलेटिन जारी किया जाए और निगरानी व्यवस्था ऐसी हो जिससे श्रद्धालुओं का ट्रस्ट पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। इसके साथ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी के जारी किए गए बयान पर भी विरोध दर्ज कराया।

01:26 PM, 06-Jul-2026

गेट नंबर 11 की ओर जाने वाले रास्ते को बंद किया गया, कड़ी सुरक्षा


सुरक्षा ब़ढ़ा दी गई।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज दोपहर 3:00 बजे से शुरू होनी है। बैठक राम मंदिर परिसर में होगी। बैठक के लिए राम मंदिर के जगतगुरु आदि शंकराचार्य द्वारा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तनाती कर दी गई है. गेट नंबर 11 यानी शंकराचार्य द्वार की ओर जाने वाली एक लेन को बंद कर दिया गया है। बैरीकेडिंग लगाकर लोगों के आने-जाने पर रोक लगाई गई है। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और डॉक्टर अनिल मिश्रा के भविष्य पर फैसला किया जाना है।

01:09 PM, 06-Jul-2026

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले की CBI जांच नहीं होगी, हाईकोर्ट ने कहा- याचिका सुनवाई योग्य नहीं


अयोध्या का राम मंदिर।
– फोटो : amar ujala

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दानपात्रों से चढ़ावा चोरी के आरोपों वाले मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल जनहित याचिका (पी आई एल) को सोमवार को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने यह कहते हुए शुरुआती सुनवाई पर याचिका निस्तारित कर दी कि यह मामला सुप्रीमकोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में यह याचिका हाईकोर्ट में सुनवाई को ग्रहण करने योग्य नहीं है।

मामले की सी बी आई से जांच कराने समेत चढ़ावे की संपत्ति का कैग से ऑडिट कराने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल खंडपीठ ने सोमवार को यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता मोहित अशोक द्वारा व्यक्तिगत रूप से दाखिल जनहित याचिका पर दिया।  पढ़ें पूरी खबर

01:04 PM, 06-Jul-2026

महंत नृत्य गोपालदास का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री मणिरामदास छावनी के महंत नृत्य गोपालदास ने राम मंदिर में कथित दान-चोरी की घटना पर गहरा दुख और नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महंत नृत्य गोपालदास द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि मंदिर में हुई कथित दान-चोरी से वे अत्यंत आहत हैं। इस तरह के कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री पर पूरा विश्वास है कि वे इस मामले में दोषियों को बख्शेंगे नहीं। उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:वीकेंड पर ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया, ‘आवारापन 2’ गिन रही आखिरी सांसे – Film Awarapan 2 And Hanuman Ansh Box Office Collection Thursday

होर्मुज विवाद:व्हाइट हाउस का नया दावा- हमारी नौसेना का पूरा नियंत्रण, ईरान बेअसर; 1500 जहाजों को दी सुरक्षा – Us Controls Strait Of Hormuz, White House Claims Iran Blockade Disrupted

आशिक के खुदकुशी करने से पहले का वीडियो:’ये है पंखा, आज रात को मर जाऊंगा’, रिकॉर्डिंग कर युवक ने दे दी जान – Young Man Takes His Own Life Due To Challenges Surrounding His Affair With Widowed Sister In Law

बिहार:कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान, Cm सम्राट ने सोमन राणा-झंडू कुमार को दी सम्मान राशि – National-sports-day-bihar-sports-award-pataliputra-sports-complex-players-honoured

चीन में बड़ा सैन्य फेरबदल:गलवां में भारत से भिड़े Pla कमांडर झाओ पर गिरी जिनपिंग की गाज, पार्टी से बाहर – China Expels Pla General Zhao Zongqi Who Led Forces During Doklam And Galwan Standoffs

राजस्थान:हार्डकोर अपराधी को पुलिस का स्पेशल ट्रीटमेंट, 25000 का इनामी बदमाश कस्टडी में करता दिखा नाश्ता – Vip Treatment For Hardcore Criminal In Sawai Madhopur News

Leave a Comment