लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

VIDEO: ‘हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे, ये ठीक नहीं है…’ CJP के प्रोटेस्ट पर बोलीं कंगना रनौत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसे विपक्ष का भी साथ मिल रहा है. इस मुद्दे पर अब एक्ट्रेस कंगना रनौत और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी बेबाकी से अपनी राय रखी है. कंगना ने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष और प्रदर्शनकारियों से साफ-साफ कहा है कि किसको हटाना और किसको रखना है, ये आप नहीं बता सकते हैं.

‘हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे, ये ठीक नहीं है…’

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कई दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है. कंगना रनौत ने आज यानी सोमवार, 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा, ‘संसद का जो सत्र होता है वो इसीलिए होता कि सब मुद्दों पर हम विस्तार से चर्चा कर सकें और सरकार की जवाबदेही सब चीज के लिए होती है, उसी के लिए होता है. हम चाहते हैं कि ये सत्र चले और अपने प्रश्न वहां पर रखें. लेकिन, अगर हुड़दंग करेंगे, उत्पात मचाएंगे और जिस तरह से ये प्रोटेस्ट भी चल रहा है वो ठीक नहीं है.’

ये भी पढ़ें: ’10 साल से फिल्मों के नहीं मिले ऑफर’, अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- ‘हमारी इंडस्ट्री बहुत अजीब है…’

आप सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते…”

कंगना ने आगे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कहा, ‘जनता ने जिस सरकार को चुना है, वो कैसे सरकार चलाएगी ये उनका अधिकार है. अगर आपको इतना ही है तो आप भी खड़े हो जाइए. आप सरकार पर दबाव नहीं डाल सकते कि किसको हटाना है और किसको रखना है.’

DMK पर कहा- ये सनातन की शरण में ही आएंगे

मीडियाकर्मियों ने इसके आगे डीएमके को लेकर सवाल किया कि डीएमके का रुख साफ नहीं है कि वो इंडिया गठबंध के साथ है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये सब धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी और सनातन संस्कृति जो है उसी की शरण में आएंगे. क्योंकि ये हमारी अपनी संस्कृति है और ये जो बाकी है सब दुनिया से उधार ली गई है.’

ये भी पढ़ें: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

कई सेलेब्स उतरे CJP के समर्थन में

स्वरा भास्कर, शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे कलाकार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही सीजेपी के समर्थन में हैं. इनमें प्रमुख रूप से स्वरा भास्कर, प्रकाश राज और शबाना आजमी का नाम शामिल हैं. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की अगुवाई में ये विरोध प्रदर्शन जारी है और संसद सत्र शुरू होते से ही सीजेपी डेलिगेशन ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है और उनके सामने कुछ शर्तें रखी हैं. दूसरी ओर प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर बढ़ रहे हैं. इसके लिए 500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने मारी बाजी, ‘धमाल 4’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें- वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों का हाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की ‘3 इडियट्स’, जानिए रिलीज डेट

रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश

Leave a Comment