लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

छोटे से ट्रैवल बैग में कैसे फिट करें ज्यादा सामान? ये 5 स्मार्ट हैक्स मिनटों में खत्म कर देंगे आपकी टेंशन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Travel Tips: जब हम कहीं भी घूमने के लिए निकलते हैं तो हमें अंदर से एक अलग खुशी का एहसास होता है. अपना ट्रैवल बैग पैक करके और उसमें अपनी सभी जरूरी चीजें भरकर हम अपनी मंजिल की तरफ निकल पड़ते हैं. घूमना-फिरना जितना मजेदार होता है उतनी ही टेंशन पैकिंग के समय होती है. कई बार तो सामान इतना ज्यादा हो जाता है कि उसमें जगह ही नहीं बचती कुछ और छोटी-मोटी चीजें डालने की. ऐसे में दिमाग में एक ही सवाल आता है कि आखिर “इतना सारा सामान कहां जाएगा?”. अगर आपके साथ भी ट्रैवल करते समय ऐसी प्रॉब्लम होती है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे पैकिंग हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप काफी आसानी से छोटे से बैग में ही अपनी छोटी बड़ी हर जरूरी चीजों को आसानी से पैक कर सकेंगे. तो चलिए जानते हैं आखिर कैसे.

कपड़ों को मोड़कर नहीं, रोल करके रखें

अक्सर पैकिंग करते समय हम यह गलती कर देते हैं कि कपड़ों को बिना सही से फोल्ड और रोल किये ही बैग में भर लेते हैं. यह सबसे कॉमन गलतियों में से एक है. अगर आप बैग में जगह बचाना चाहते हैं तो सबसे पहले कपड़ों को रोल करके रखना शुरू कर दें, उन्हें मोड़ें नहीं. जब आप ऐसा करते हैं तो बैग में सिर्फ जगह नहीं बचती है, कपड़ों पे झुर्रियां भी कम पड़ती हैं. टी-शर्ट, जींस और हल्के कपड़े इस तकनीक से काफी आसानी से बैग में पैक हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व

जरूरी चीजों को पहले से अलग कर लें

पैकिंग शुरू करने से पहले आपके लिए यह तय करना काफी जरूरी हो जाता है कि आपके लिए कौन सी चीजें जरूरी हैं औेर कौन सी नहीं. शांत होकर बैठ जाएं और ट्रिप को ध्यान में रखते हुए यह सोचें कि आपको किन चीजों की जरूरत पड़ने वाली है. सही प्लानिंग नहीं होने की वजह से कई बार हम बेकार की चीजों को भी बैग में भर लेते हैं. पैकिंग करने से पहले एक लिस्ट बनाएं और उसमें उन चीजों को रखें जिनकी आपको वाकई में जरूरत पड़ने वाली है.

छोटे-छोटे पाउच और ऑर्गनाइजर का इस्तेमाल

ट्रैवल करते समय चीजों को पैक करने के लिए आपको छोटे-छोटे पाउच, बैग, ऑर्गनाइज़र और पर्सनल किट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इनमें सभी चीजों को अलग-अलग भरकर रख दें. उदहारण के लिए चार्जर, कॉस्मेटिक, दवाइयां और छोटे सामान अलग-अलग करके पाउच में रखें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका बैग व्यवस्थित लगेगा और साथ ही आपके लिए चीजों को बैग के अंदर खोजना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

जूते और खाली स्पेस का सही इस्तेमाल

अक्सर हम यह गलती करते हैं कि पैकिंग करते समय जूतों के अंदर मौजूद जगह को खाली छोड़ देते हैं. अगर आप ज्यादा चीजें अपने बैग में भरना चाहते हैं तो इस जगह पर मोजे, चार्जर या छोटे सामान रख सकते हैं. इस तरह आप बैग में मौजूद हर छोटी से छोटी खाली जगह का इस्तेमाल चीजों को भरने के लिए कर सकते हैं.

भारी चीजें नीचे और हल्की चीजें ऊपर रखें

जब आप बैग पैक करते हैं तो सबसे पहले भारी चीजों को जैसे कि जूते, किताबें या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को नीचे रखें और सारी हल्की चीजों को ऊपर. जब आप ऐसा करेंगे तो बैग का बैलेंस बना रहेगा और आप जगह का इस्तेमाल भी सही तरीके से कर कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Toilet Seat Cleaning Hacks: चुटकियों में नए जैसा होगा पीला और गंदा पड़ा हुआ टॉयलेट सीट, घर पर मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल

The post छोटे से ट्रैवल बैग में कैसे फिट करें ज्यादा सामान? ये 5 स्मार्ट हैक्स मिनटों में खत्म कर देंगे आपकी टेंशन appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ये 5 कलर कॉम्बिनेशन पहनेंगे तो हर जगह होगी आपकी तारीफ, लड़कियां भी नहीं हटा पाएंगी आपसे नजर

कुर्सी पर कपड़े छोड़ने की आदत पड़ सकती है भारी, वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके चौंकाने वाले नुकसान

घर की बेजान दीवारों को मिनटों में दें स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक, ट्राई करें ये 5 आसान डेकोरेशन आइडियाज

बच्चों के शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है ये 10 मिनट में बनने वाली रेसिपी, स्वाद ऐसा कि मिनटों में चट कर जाएंगे पूरा डब्बा

पकौड़े और बैंगन ही नहीं, ये चीजें भी सोखती हैं कटोरी भर तेल, हेल्दी रहना है तो पकाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान

सिर्फ 2 मिनट चेहरे पर रगड़ें ये हल्दी आइस क्यूब्स, कुछ ही दिनों में स्किन पर दिखेगा गजब का निखार

Leave a Comment