लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘आप हमें न धमका सकते हैं न ही…’, अराघची ने कहा- मौत का इंतजार कर रहे लोगों को अमेरिका डरा नहीं सकता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मेहर न्यूज को दिए इंटरव्यू में मिडिल ईस्ट में जंग पर खुलकर अपना पक्ष रखा. इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ के साथ हुई बातचीत के बारे में भी बताया. अराघची ने कहा कि 12 दिन की जंग से पहले अमेरिका ने बातचीत में जीरो यूरेनियम एनरिचमेंट की मांग रखी थी.

उन्होंने कहा कि इस गैर-कानूनी और बेतुकी मांग का हमने विरोध किया और अपनी बात पर अड़े रहे. अराघची ने बताया कि जब अमेरिकियों ने देखा कि बातचीत से वे अपनी मनचाही मांग पूरी नहीं कर सकते, तो उन्होंने जंग शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि बातचीत की मेज पर ईरान के अडिग रहने की वजह से अमेरिका को मुश्किल रास्ता चुनना पड़ा और 12 दिन की जंग में उनकी हार हुई.

अराघची ने अमेरिकी दूत विटकॉफ के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि मैंने उनसे पूछा, “क्या आप कभी ऐसी मीटिंग में शामिल हुए हैं जहां आपको हर पल यह लगे कि पूरी मीटिंग पर बम गिर सकता है? क्या कभी फोन पर बात करते हुए आपको ऐसा लगा है कि आप किसी भी पल फट सकते हैं? क्या आपने कभी फोन पर अपने परिवार का हाल-चाल पूछा है और सोचा है कि शायद यह आखिरी बार हो? हमने ये सब अनुभव किया है और हम डटे रहे.”

विटकॉफ संग हुई बातचीत का सुनाया किस्सा 
उन्होंने आगे बताया कि मैंने विटकॉफ से कहा कि आपको हमसे अलग तरह से बात करनी होगी. आप हमें न तो धमका सकते हैं और न ही रिश्वत दे सकते हैं. अरागची ने कहा कि अमेरिका ने कुछ रियायतों के बदले पावर प्लांट और इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन मैंने कहा कि न कोई रिश्वत चलेगी, न कोई धमकी. धमकी उसे दी जा सकती है जो डरा हुआ हो. जब हम इस रास्ते पर निकले हैं, तो हमें पता है कि किसी भी पल हमारे साथ कुछ भी हो सकता है, इसलिए आप मुझे डरा नहीं सकते.

अराघची ने 3 जनवरी को हुए उस अमेरिकी ऑपरेशन का भी जिक्र किया, जिसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर मुकदमे के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया. उन्होंने कहा कि यह वेनेजुएला नहीं है जहां आप एक व्यक्ति को पकड़ लें और बाकी सब डरकर पीछे हट जाएं.

ये भी पढ़ें 

ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘इजरायल के PM को…’

भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- ‘हॉर्मुज से 900…’

Leave a Comment