लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इवारा के पहले बर्थडे पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इस अंदाज में मनाया जश्न, वायरल हुई तस्वीरें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया की पॉपुलर जोड़ी आथिया शेट्टी और केएल राहुल इन दिनों सुर्खियों में हैं. आज उनकी नन्ही बेटी इवारा का जन्मदिन है, जो अब एक साल की हो गई है. इस खास मौके पर कपल ने बहुत प्यारे अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया और हर कोई इस क्यूट फैमिली मोमेंट की तारीफ कर रहा है.

आथिया ने शेयर की प्यारी तस्वीरें 

इस खास दिन पर आथिया और राहुल ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के लिए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, हमारी जान. हमें अपने माता-पिता के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद. हम तुम्हें शब्दों और दुनिया से भी ज्यादा प्यार करते हैं.’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां भी शेयर कीं. एक तस्वीर में अथिया अपनी बेटी को गोद में उठाकर मुस्कुराती नजर आईं.

वहीं दूसरी फोटो में इवारा का हाथ केक के पास दिखाई दिया. इसके अलावा एनिमल-थीम वाले केक की तस्वीरें भी शेयर की गईं. साथ ही आखिरी फोटो में इवारा अपने पिता की उंगली पकड़ती नजर आई. उनकी पोस्ट पर फिल्म जगत से कई सितारों ने प्यार लुटाया है.

सेलेब्स ने लुटाया प्यार 

इवारा के पहले बर्थडे पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इस अंदाज में मनाया जश्न, वायरल हुई तस्वीरें
इवारा के पहले बर्थडे पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इस अंदाज में मनाया जश्न, वायरल हुई तस्वीरें
इवारा के पहले बर्थडे पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इस अंदाज में मनाया जश्न, वायरल हुई तस्वीरें
इवारा के पहले बर्थडे पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इस अंदाज में मनाया जश्न, वायरल हुई तस्वीरें

आथिया ने नहीं दिखाया बेटी का चेहरा 

बता दें, आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने साल 2019 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों ने 23 जनवरी 2023 को शादी की, जो अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में हुई थी. इसके बाद 24 मार्च 2025 को उनके घर बेटी इवारा का जन्म हुआ, हालांकि अभी तक दोनों ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है. अथिया के करियर की बात करें, तो उन्होंने 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद वह ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में काम किया. फिलहाल, दोनों अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment