लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘2031 में ढहा देंगे बंगाल में Bjp के सभी कार्यालय’:अभिषेक बनर्जी ने दी चेतावनी, किस बात पर भड़के Tmc सांसद? – Abhishek Banerjee Says All Bjp Offices In Bengal Will Be Demolished Once Trinamool Returns To Power In 2031

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी 2031 में पश्चिम बंगाल में फिर से सत्ता में आती है तो राज्य में भाजपा के सभी पार्टी कार्यालयों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह ध्वस्तीकरण उसी तरह किया जाएगा, जिस तरह शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय को गिराया गया।

अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमने आज हुई कार्रवाई के सभी वीडियो कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के ओएसडी को ईमेल कर दिए हैं। इस मामले में जल्द से जल्द कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। जरूरत पड़ी तो हम सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। साथ ही मैं कह रहा हूं कि 2031 में जब तृणमूल कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी, तब भाजपा के सभी पार्टी कार्यालयों को भी उसी तरह और उसी कानून के तहत गिराया जाएगा, जिसके तहत आज आमतला स्थित हमारे कार्यालय को गिराया गया।”

टीएमसी कार्यालय तोड़ने पर उठाए सवाल

अभिषेक बनर्जी ने अपने पार्टी कार्यालय को लेकर लगाए गए बूथ कैप्चरिंग के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि अगर कार्यालय का इस्तेमाल चुनाव में गड़बड़ी के लिए होता तो 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग इसे साबित करता। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय को राजनीतिक बदले की भावना से गिराया गया। उनके अनुसार कार्रवाई के दौरान भाजपा के झंडे और भगवा गमछे लिए लोग परिसर में घुसे और वहां रखे फर्नीचर व अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा, ‘हम पूरे मामले को कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे, ताकि कार्रवाई के दौरान कानून का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सके’।

अभिषेक बनर्जी ने बागी नेताओं को दी क्या चुनौती?

इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के बागी नेताओं, विधायकों और लोकसभा सांसदों को भी खुली चुनौती दी। उन्होंने विशेष रूप से उन विधायकों का जिक्र किया जिन्होंने अलग बागी गुट बनाया है और उन सांसदों का भी, जो नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हो चुके हैं।

उन्होंने कहा, “मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं कि यदि उनमें से कोई भी वापस पार्टी में लौट आए तो मैं एक घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन मुझे पता है कि उनमें से कोई वापस नहीं आएगा। सौदा साफ है। पार्टी छोड़ो, मुझे गालियां दो और बदले में पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां तुम्हें हाथ नहीं लगाएंगी।”

टीएमसी सांसद बोले- पिछले चुनाव में जीत का श्रेय भी मुझे दें

अभिषेक बनर्जी ने कहा, “पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने मेरी आलोचना की और हाल में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया। अगर इस बार हार का ठीकरा मेरे सिर फोड़ा जा रहा है, तो पिछले लगातार चुनावों में पार्टी की जीत का श्रेय भी मुझे ही मिलना चाहिए।”

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन:11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, वाहनों को लेकर ट्रैफिक एडवायजरी जारी – Brics Summit: Government Offices In Delhi To Remain Closed On September 11.

Isro Eos-05 Mission:इसरो ने अंतरिक्ष में भेजा ईओएस-05 उपग्रह, श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण; वी नारायणन क्या बोले? – Isro Gslv-f17 Eos-05 Mission satish Dhawan Space Centre Sriharikota dr V Narayanan Earth Observation Setallite

एक्सप्लेनर:इसरो की बड़ी सफलता, धरती पर हो रहे हर बदलाव को बताएगा ईओएस-05, ये कैसे करेगा काम और क्यों है खास? – Isro’s Big Leap, How Eos-05 Will Track Changes On Earth From 36,000 Km Above

तेल की कीमतों में फिर तेजी:ब्रेंट 97 डॉलर के पार, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख; क्या बढ़ेगी चिंता? – Oil Prices Edge Higher, While World Shares Are Mixed After Wall Street Gains

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026:आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, मथुरा में दिव्य और भव्य नजारा; देखें तस्वीरें – Shri Krishna Janmashtami 2026 Lord Krishna Will Be Born At Midnight Shri Krishna Janmabhoomi In Mathura

वृंदावन:जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दिया 1051 करोड़ की योजनाओं का तोहफा, कही सनातन की बात – Cm Yogi Gave The Gift Of Schemes Worth Rs 1051 Crore To The People Of Braj.

Leave a Comment