लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक… अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Iran US Tensions: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच ईरान ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी कई होटल, टावर और गोल्फ क्लब जैसी संपत्तियों को संभावित निशाना बताया है. यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच लगातार धमकियां और सैन्य तनाव बढ़ता जा रहा है.

खाड़ी में ट्रंप की कई संपत्तियां सूची में शामिल

रिपोर्ट के अनुसार, IRGC ने संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर और ओमान में मौजूद ट्रंप ब्रांड की कई संपत्तियों का नाम लिया है. इनमें दुबई का ट्रंप इंटरनेशनल होटल एंड रेजिडेंशियल टावर, ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब, जेद्दा का ट्रंप प्लाजा टावर, रियाद का ट्रंप टावर, सऊदी अरब का ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब वादी सफर, कतर का ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब एंड विला सेमैसमा और मस्कट का ट्रंप इंटरनेशनल होटल शामिल हैं.

 

कार्रवाई कब होगी, इस पर कुछ नहीं कहा

IRGC ने यह नहीं बताया कि इन जगहों पर कब या कैसे हमला किया जा सकता है. हालांकि इस बयान को ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का हिस्सा माना जा रहा है.

ईरान की चेतावनी- हमला हुआ तो जवाब और बड़ा होगा

ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फाघारी ने कहा कि अगर अमेरिका ईरान के बिजली घरों, पुलों या दूसरे जरूरी ढांचों पर हमला करता है, तो ईरान पहले से ज्यादा बड़ा और कड़ा जवाब देगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका होर्मुज में दखल देता है, तो ईरान इसे अपनी “रेड लाइन” पार करना मानेगा.

अमेरिका भी दे चुका है चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप पहले कह चुके हैं कि अगर ईरान बातचीत के लिए तैयार नहीं होता, तो अमेरिका उसके अहम बुनियादी ढांचे पर भी हमला कर सकता है. अमेरिका का कहना है कि उसका मकसद ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करना है.

यह भी पढ़ें : कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स

पूरे पश्चिम एशिया में बढ़ सकती है बेचैनी

ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय ने भी कहा है कि अगर अमेरिका ईरान के ठिकानों या जरूरी ढांचों पर हमला करता है, तो जवाब सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं रहेगा. पूरे पश्चिम एशिया में अमेरिकी हितों और महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है. इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है.


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ’सीक्रेट’ प्लान!

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता

चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई, विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल, कामकाज ठप

Leave a Comment