लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Wimbledon 2026 Final:सिनर बनाम ज्वेरेव फाइनल का रोमांच जारी, सेंटर कोर्ट पर महामुकाबला – Wimbledon 2026 Mens Final Jannik Sinner Vs Alexander Zverev Live

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म शानदार

2026 सीजन में सिनर और ज्वेरेव एटीपी टूर के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। ज्वेरेव ने इस साल 44 जीत और 10 हार का रिकॉर्ड बनाया है, जबकि सिनर के नाम 43 जीत और सिर्फ 3 हार दर्ज हैं। सिनर ने टूर्नामेंट की शुरुआत संघर्षपूर्ण अंदाज में की थी। पहले दौर में उन्हें पांच सेट तक खेलना पड़ा, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार अपने खेल का स्तर ऊंचा किया। सेमीफाइनल में उन्होंने दिग्गज नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में जगह बनाई।

वहीं, ज्वेरेव पूरे टूर्नामेंट में बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने अपनी दमदार सर्विस और सटीक ग्राउंडस्ट्रोक्स के दम पर एक के बाद एक मजबूत खिलाड़ियों को मात दी। सेमीफाइनल में ब्रिटेन के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी को सीधे सेटों में हराकर उन्होंने खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

आमने-सामने का रिकॉर्ड सिनर के पक्ष में

अगर दोनों खिलाड़ियों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पलड़ा पूरी तरह यानिक सिनर का भारी दिखाई देता है। इटली के स्टार खिलाड़ी ने ज्वेरेव के खिलाफ लगातार पिछले नौ मुकाबले जीते हैं। दोनों की पिछली ग्रैंड स्लैम फाइनल भिड़ंत ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में हुई थी, जहां सिनर ने सीधे सेटों में जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, इस बार एक बड़ा अंतर यह है कि दोनों खिलाड़ी पहली बार घास के कोर्ट पर आमने-सामने होंगे। इसके अलावा ज्वेरेव अब ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन चुके हैं और उनका आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।

खिलाड़ियों ने क्या कहा?

फाइनल से पहले यानिक सिनर ने कहा कि घास के कोर्ट पर रैलियां कम और सर्विस का महत्व ज्यादा रहेगा। उन्होंने कहा, ‘यह तेज कोर्ट है, इसलिए लंबे एक्सचेंज कम होंगे। ज्वेरेव शानदार सर्वर हैं और इस सतह पर यह उनके लिए बड़ा हथियार होगा। उन्होंने फ्रेंच ओपन जीतने के बाद काफी आत्मविश्वास हासिल किया है। वह इस समय बेहद आक्रामक और सहज नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि दर्शकों को शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।’

वहीं, अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कहा कि सिनर इस सतह पर बेहद सहज हैं और उनके खिलाफ सर्विस और रिटर्न सबसे अहम भूमिका निभाएंगे। ज्वेरेव ने कहा, ‘सिनर ने पिछले साल विंबलडन जीता था, इसलिए वह यहां काफी सहज महसूस करते हैं। मुझे लगता है कि इस मैच में सर्विस और रिटर्न का खेल निर्णायक रहेगा। पिछले कुछ समय में मैंने अपने खेल पर काफी मेहनत की है और मुझे लगता है कि इसी वजह से मेरे प्रदर्शन में लगातार सुधार आया है।’

फाइनल पर सबकी नजरें

विंबलडन 2026 का पुरुष एकल फाइनल मौजूदा समय के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच होने जा रहा है। एक ओर यानिक सिनर लगातार दूसरा विंबलडन खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेंगे, तो दूसरी ओर अलेक्जेंडर ज्वेरेव अपने करियर के सबसे बड़े दौर को आगे बढ़ाते हुए लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतने के लक्ष्य के साथ कोर्ट पर उतरेंगे। ऐसे में सेंटर कोर्ट पर एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की पूरी उम्मीद है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Tmc Crisis:अदालत का आदेश दिखाकर ऋतब्रत बनर्जी ने फिर ठोका दावा, कहा- हम ही हैं असली तृणमूल कांग्रेस – Tmc Crisis: Ritabrata Banerjee Stakes Claim Again Citing Court Order, Asserts- We Are Real Trinamool Congress.

Wimbledon 2026:गुओ हान्यू-क्रिस्टीना म्लादेनोविक बनीं महिला युगल चैंपियन, सीधे सेटों में जीता फाइनल – Wimbledon 2026: Guo Hanyu And Kristina Mladenovic Crowned Women’s Doubles Champions

नर्स के साथ रंगरलियां:पति की कार में Gps लगाकर बीवी ने किया पीछा, होटल के रूम में पकड़ा; फिर जमकर धुना, Video – Wife Catches Husband Having Tryst With Another Woman After Installing Gps Tracker In Car

कसूरवार कौन, बारिश या बदहाल व्यवस्था?:दो दिन में 14 मौतों की पूरी कहानी, 2:12 मिनट के वीडियो में समझिए – Video Analysis Regarding Deaths Of 14 People Due To Two Days Of Rain In Noida Ghaziabad And Meerut In Up

हथौड़ा, खून और बंधे हाथ:नहर में मिली रजनी और आकाश की लाश, पति बोला- 10 दिन से कर रहा था मेरी पत्नी को तंग – Dead Bodies Of Man And Woman Recovered From Agra Canal Their Hands Tied With Data Cable

Asian U23 Athletics:आनंद सिंह ने किया कमाल, पहली बार 80.57m दूर फेंका भाला; करियर के बेस्ट थ्रो से जीता गोल्ड – Asian U23 Athletics Championships 2026: Anand Singh Wins Javelin Gold With Career-best 80.57m Throw

Leave a Comment