लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mp News:सात फेरे पड़े भारी! शादी के दो महीने बाद जंगल में मिली पति की लाश, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप – Chhatarpur Premlal Raikwar Murder Wife Lover Accused Satai Police Investigation

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र में नवविवाहित युवक की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सिगरामपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रेमलाल रैकवार का शव जंगल में नाले के पास मिला। परिजनों ने युवक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने सटई बस स्टैंड पर चक्का जाम कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पत्नी ने गांव बुलाया, फिर नहीं लौटा युवक

परिजनों के अनुसार प्रेमलाल की शादी करीब दो महीने पहले पलकौंहा गांव की रोशनी से हुई थी। आरोप है कि पत्नी ने पार्टी का बहाना बनाकर उसे अपने गांव बुलाया था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।

सटई थाना प्रभारी सुनीता विदुआ ने बताया कि 9-10 जुलाई की दरमियानी रात प्रेमलाल के पिता मनीराम रैकवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान पहले उसकी बाइक लावारिस मिली और बाद में अमरोनिया गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बरगा हार नाले में उसका शव बरामद हुआ।

गला घोंटकर हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। इसके बाद शव को नाले में फेंककर ऊपर पत्थर रख दिए गए थे ताकि उसे छिपाया जा सके। पोस्टमार्टम के दौरान भी गला दबाने और गले पर किसी नुकीली वस्तु से तीन वार किए जाने के संकेत मिले हैं। बीएमओ डॉ. महेश त्रिवेदी ने बताया कि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

पत्नी और प्रेमी पर परिजनों का आरोप

मृतक की बहन रामकली रैकवार और चाचा जमुना रैकवार ने आरोप लगाया कि प्रेमलाल की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी अखिलेश पटेल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में भी कई अहम तथ्य सामने आए हैं।



ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव: घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, भाजपा के आशुतोष तिवारी से होगी टक्कर

चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन

घटना से नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए ग्रामीणों के साथ सटई बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार इंद्र कुमार गौतम, थाना प्रभारी सुनीता विदुआ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

दो संदिग्ध हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी सुनीता विदुआ ने कहा कि हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का हर पहलू से जांच की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Exclusive:’आंख पर बैठी मक्खी भी नहीं हटाई’; तिलोत्तमा शोम ने सुनाया ‘इक्का’ से सनी देओल का दिलचस्प किस्सा – Tillotama Shome Exclusive Interview Actress Talks About Working With Sunny Deol And akshaye Khanna In Ikka

विला में 15 लाख की लूट का खुलासा:मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में की थी लूटपाट – Miscreants Who Committed A Robbery At Paramount Golfforeste Villa Arrested In A Police Encounter

Twisha Sharma Case:aiims की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू – Twisha-sharma-death-case-aiims-delhi-final-report-gym-belt-skin-tissue-cbi-investigation

Explainer:फीफा विश्वकप के इतिहास में पहली बार! शीर्ष-4 रैंकिंग वाली टीमें सेमीफाइनल में; एनालिसिस और शेड्यूल – Explainer: For The First Time In Fifa World Cup History Semi-finals Feature The Top Four Ranked Teams

राम दान पर डाका:सिर्फ चढ़ावा चोरी ही नहीं, ये जांच भी कर रही Sit; जमीन और निर्माण संबंधी शिकायतें शामिल नहीं – Ram Mandir Donation Scam Sit Probe Does Not Include Investigation Complaints Regarding Land And Construction

Ind Vs Eng:वैभव को पांचवें टी20 से बाहर करने पर क्या बोले श्रेयस? लगातार हो रही आलोचना से नहीं हैं विचलित – Shreyas Iyer Defended India’s Decision To Drop Vaibhav Sooryavanshi For The Final T20i Against England

Leave a Comment