लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव आज:महायुति गठबंधन का 12 सीटों पर दबदबा बनाने का प्रयास, पांच पर निर्विरोध जीते – Bjp Led Mahayuti Alliance Eyes Dominant Show In Maharashtra Mlc Elections On 12 Seats On Thursday

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन गुरुवार को होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में सभी 17 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा। महाराष्ट्र विधान परिषद की 12 सीटों पर ही मतदान होना है, क्योंकि पांच सीटों पर महायुति उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

स्थानीय स्वशासन निकायों जैसे नगर निगमों, नगर परिषदों और जिला परिषदों के सदस्य सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान करेंगे। मतों की गिनती 22 जून को होगी। पांच सीटों पर सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के कारण केवल 12 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

पांच सीटों पर निर्विरोध जीत, बची 12 सीटों के लिए झोंकी ताकत

गठबंधन पहले ही वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली से भाजपा के अरुण लखानी, पुणे से एनसीपी के विक्रम काकड़े, रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से एनसीपी के अनिकेत तटकरे, ठाणे से शिवसेना के रवींद्र फाटक और यवतमाल से शिवसेना के दुष्यंत चतुर्वेदी को निर्विरोध निर्वाचित करा चुका है। महायुति में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं। 

इन सीटों पर जीत सुनिश्चित होने के बाद महायुति का पूरा ध्यान बची हुई 12 सीटों पर है। गठबंधन की कोशिश है कि विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को कोई राजनीतिक बढ़त न मिले। संख्यात्मक बढ़त के बावजूद चुनावी अभियान पूरी तरह आसान नहीं रहा। सतारा-सांगली और नासिक स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों में गठबंधन के भीतर मतभेद सामने आए, जिसके बाद वरिष्ठ नेताओं को हस्तक्षेप कर स्थिति संभालनी पड़ी।

आंतरिक मतभेदों के बीच जीत हासिल करने की चुनौती

सतारा-सांगली सीट सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल है। भाजपा ने यहां धैर्यशील कदम को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एनसीपी (एसपी) ने अभयसिंह जगताप को मैदान में उतारा है। सीट बंटवारे को लेकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कुछ नेताओं ने असंतोष जताया था।

यह असहमति तब खुलकर सामने आई जब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री शंभूराज देसाई चुनाव से जुड़ी महायुति समन्वय बैठक से दूर रहे। बाद में देसाई ने कहा कि उन्होंने नगर निकाय और जिला परिषद चुनावों के दौरान सहयोगी दलों के बीच समन्वय की कई कोशिशें की थीं, लेकिन भाजपा मंत्रियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

वरिष्ठ नेताओं को देना पड़ा दखल

हालांकि शिवसेना के बागी नेता तानाजीराव पाटिल के चुनाव मैदान से हटने के बाद गठबंधन के वोटों में संभावित विभाजन की अटकलें खत्म हो गईं और मुकाबला सीधे कदम और जगताप के बीच सिमट गया। नासिक में भी महायुति को चुनौती का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता गोकुल गीते ने शिवसेना के आधिकारिक उम्मीदवार नरेंद्र दराडे के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया था। गीते की नाराजगी सीट शिवसेना को दिए जाने और स्थानीय स्तर पर दराडे के खिलाफ असंतोष से जुड़ी थी।

स्थिति को संभालने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता गिरीश महाजन, शिवसेना मंत्री उदय सामंत और अन्य वरिष्ठ नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ा। गिरीश महाजन ने नासिक और मुंबई में बागी खेमे के साथ कई दौर की बातचीत की। आखिरकार गीते ने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद अपना चुनाव प्रचार रोक दिया। हालांकि, नाम वापसी की समय सीमा निकल जाने के कारण उनका नाम मतपत्र पर बना रहेगा।

विपक्षी उम्मीदवारों के नाम वापस लेने से मिला फायदा

महायुति को कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में विपक्षी उम्मीदवारों के नाम वापस लेने का भी लाभ मिला। कोंकण सीट से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार बाल माने ने नामांकन वापस ले लिया, जबकि पुणे में एनसीपी (एसपी) के श्रीकांत पाटिल के हटने से विक्रम काकड़े की निर्विरोध जीत का रास्ता साफ हुआ।

इसी तरह औरंगाबाद-जालना सीट से शिवसेना (यूबीटी) की उम्मीदवार देवयानी पाटिल डोंगांवकर ने भी नामांकन वापस ले लिया। वहीं वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली से कांग्रेस के शैलेश अग्रवाल और यवतमाल से साहेबराव कांबले के हटने से महायुति उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत सुनिश्चित हुई।

विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि उम्मीदवारों की वापसी के पीछे धनबल और राजनीतिक दबाव की भूमिका रही है। हालांकि महायुति नेताओं ने इन आरोपों को खारिज किया है। नांदेड़ स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र में कुल 452 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। यहां तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव के लिए कहां और कितने मतदान केंद्र? 

स्थानीय प्रशासन के अनुसार जिले के विभिन्न राजस्व उपखंड मुख्यालयों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं में 224 महिलाएं और 228 पुरुष शामिल हैं। मतदाता सूची में नांदेड़-वाघाला नगर निगम के सभी सदस्य तथा जिले की नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्य शामिल हैं।

किनवट, हादगांव, भोकर, नांदेड़, कंधार, धर्माबाद, बिलोली और देगलूर तहसील कार्यालयों में मतदान की व्यवस्था की गई है। सबसे बड़ा मतदान केंद्र नांदेड़ तहसील कार्यालय में होगा, जहां नांदेड़-वाघाला नगर निगम और अर्धापुर नगर पंचायत के 108 मतदाता मतदान कर सकेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि मतगणना 22 जून को सुबह 8 बजे से नांदेड़ जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में शुरू होगी। उस्मानाबाद-लातूर-बीड निर्वाचन क्षेत्र में कुल 367 मतदाता मतदान के पात्र हैं। अधिकारियों के अनुसार जिले की सभी तहसीलों में निर्धारित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस सीट पर भाजपा के बसवराज पाटिल मुरुमकर और कांग्रेस के महेश देशमुख के बीच सीधा मुकाबला है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीगंगानगर नाबालिग दुष्कर्म मामला:600 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 22 आरोपी नामजद; एक अब भी फरार – Sri-ganganagar-minor-case-600-page-chargesheet-22-accused-one-absconding

‘पाकिस्तान जाना है’:हापुड़ से निकली महिला बीकानेर में पकड़ी गई, Ats ने पूछे सवाल; समाने आया माइंड कनेक्शन – Woman From Hapur Adamant On Going To Pakistan Caught In Rajasthan

Khabaron Ke Khiladi:बांकीपुर-दतिया के नतीजे किसके लिए सबक, किसे दे गए उम्मीद; विश्लेषकों ने बताई अंदर की बात – Khabaron Ke Khiladi Bypoll Results From Bankipur To Datia Analysis Bjp Congress Issue And Gen Z Protest News

आम जनता को राहत, कारोबारियों पर भी नहीं पड़ेगा बोझ:upi चार्ज का क्या है पूरा गणित? सरकार ने किया साफ – Gov Clarifies No Charges On Upi Transactions For Users Mdr Limited

‘वार्ता को तैयार पर झुकेंगे नहीं’:पेजेशकियान का बड़ा बयान, क्या अमेरिका-ईरान में सुलह की राह नहीं है आसान? – Iran President Pezeshkian Says Favours Dialogue Will Not Surrender Amid Us Mou And Hormuz Tensions

Toxic Trailer:रिलीज हुआ ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर, एक्शन अवतार में दिखे यश; हटकर दिखा कियारा-तारा का अंदाज – Yash Most Awaited Film Toxic Trailer Released Movie To Release On 26 August

Leave a Comment