लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइट स्टोरी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड पर हुए हादसे ने पूरे भारत को स्तब्ध कर दिया है. यह दिन भारतीय टूरिस्टों के लिए बेहद ही दर्दनाक रहा. आइलैंड के नीले-हरे पानी में 32 भारतीयों में से 15 की जान चली गई.  स्पीडबोट खराब मौसम और ऊंची लहरों के कारण पलटी मार गई, हादसा तब हुआ, जब वोट पर्यटकों को मे रुट आइलैंड से फु क्वोक आइलैंड के एन थोई पोर्ट ले जा रही थी. 

चश्मदीदों ने बताई हादसे की इनसाइड स्टोरी

चश्मदीदों ने बताया कि खराब मौसम, ऊंची लहरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट डाली. पर्यटक पलटी हुई नाव में फंस गए थे. चश्मदीदों का कहना है कि मुश्किल हालात की वजह से अंदर फंसे लोगों तक पहुंचना मुश्किल था. हालांकि, पास की नावों ने मौके पर पहुंचकर पानी से बचे हुए लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया. बाद में बॉर्डर गार्ड्स की तरफ से दो जहाज और 35 अधिकारी और जवान तैनात किए जाने के बाद रेस्क्यू तेज किया गया.

रेस्क्यू टीम ने 32 यात्रियों का पता लगाया. 15 लोगों की मौत की पुष्टी हुई. स्पीडबोट चलाने वाली कंपनी ने जानकारी दी कि ड्राइवर की उम्र 50 साल है. वह इस रूट पर यात्रियों को ले जाने का कई सालों का अनुभव रखता था. अधिकारी इस जानलेवा हादसे के कारण जांच कर रहे थे. 

यह भी पढ़ें: 40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?

इस हादसे पर पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी और अन्य राज्य के मुख्यमंत्रियों ने शोक संवेदना जताई है. मरने वालों में तमिलनाडु, आंध्र और केरल के लोग हैं. ऐसे में दक्षिण भारत के लिए यह दुख की घड़ी है. तमिलनाडु के 10, आंध्र के तीन और आंध्र के दो लोगों की मौत हुई है. आंध्र के लगभग 19 टूरिस्ट इस नाव पर सवार थे. इधर, केरल के मुख्यमंत्री और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने मृतकों समेत अन्य टूरिस्टों की वापसी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. दूतावास से संपर्क साधने का निर्देश राज्य के अधिकारियों को दिया गया है. वहीं, भारतीय दूतावास ने वियतनाम में दो कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं. 

जहां हुआ हादसा, वो जगह किन वजह से वर्ल्ड फेमस

दरअसल, जिस जगह हादसा हुआ है, उनमें मे रुट ट्रोंग और मे रुट न्गोई से मिलकर बने मे रुट आइलैंड वियतनाम में आइलैंड हॉपिंग के लिए सबसे पसंद की जगह है. यह लगभग 10 से 12 किमी दक्षिण में स्थित ट्ऱॉपिकल आइलैंड अपने साफ पानी, सफेद रेत वाले समुद्र तटों और रंग बिरंग कोरल रीफ के लिए पहचाना जाता है. यहां हर साल हजारों की संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं. यहां पर स्नॉर्कलिंग, डाइविंग और डे क्रूज के लिए आकर्षित करता है. 

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले – ‘जिन लोगों ने…’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा – ‘मैं भारत सरकार से…’

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक

IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान

PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग

‘आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते’, पाकिस्तानी PM के सलाहकार ने बयां किया दर्द, बताया भारत से कितना फायदा मिलता

40 साल बाद नई शुरुआत! PM मोदी के दौरे से भारत-न्यूजीलैंड के रिश्तों को नई उड़ान, टेंशन में आ जाएगा चीन

Leave a Comment