Animesh Kujur:गुरिंदर का रिकॉर्ड तोड़ने से 0.05 सेकंड से चूके अनिमेष, विदेश में हासिल की कौन सी बड़ी उपलब्धि? – Animesh Kujur Clocks Historic 10.14s Overseas, Misses Gurindervir Singh’s National Record By 0.05 Seconds
{“_id”:”6a51da705d104995ba0e9075″,”slug”:”animesh-kujur-clocks-historic-10-14s-overseas-misses-gurindervir-singh-s-national-record-by-0-05-seconds-2026-07-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Animesh Kujur: गुरिंदर का रिकॉर्ड तोड़ने से 0.05 सेकंड से चूके अनिमेष, विदेश में हासिल की कौन सी बड़ी उपलब्धि?”,”category”:{“title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”}}
भारतीय धावक अनिमेष कुजूर ने एक बार फिर अपनी रफ्तार का दम दिखाते हुए नया इतिहास रच दिया। उन्होंने पीयूएमए फास्ट आर्म्स फास्ट लेग्स 2026 मीट में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ 10.14 सेकंड में पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। यह किसी भी भारतीय एथलीट द्वारा विदेशी धरती पर 100 मीटर स्पर्धा में दर्ज किया गया अब तक का सबसे तेज समय है। हालांकि, वह गुरिंदरवीर सिंह के राष्ट्रीय रिकॉर्ड 10.09 सेकंड से महज 0.05 सेकंड पीछे रह गए।