लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘न्यायपालिका की गरिमा से समझौता अस्वीकार्य’:सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता पर भड़का Scba, सरकार से क्या मांग की? – Compromising The Dignity Of The Judiciary Is Unacceptable Scba Outraged Over Misconduct In The Supreme Court

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को न्यायिक कार्यवाही के दौरान हुई एक अभूतपूर्व घटना पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एसोसिएशन ने अदालत के समक्ष एक वादी की ओर से किए गए कथित अपमानजनक और अभद्र व्यवहार की निंदा की। एसोसिएशन ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न्यायपालिका की गरिमा और न्याय व्यवस्था की पवित्रता के लिए गंभीर चुनौती हैं।

एससीबीए ने क्या कहा?


एससीबीए ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान एक पक्षकार का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य था। अदालत की कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार की गाली-गलौज, धमकी या व्यवधान न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करता है और कानून के शासन पर सीधा प्रहार है।

न्यायालय की गरिमा का सम्मान करें


बार एसोसिएशन ने कहा कि न्यायालय की गरिमा और सम्मान हर परिस्थिति में बनाए रखा जाना चाहिए। अदालत के भीतर अनुशासन और मर्यादा लोकतांत्रिक न्याय प्रणाली की आधारशिला है, इसलिए इस प्रकार के आचरण से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- SC: पेपर उछाले, अभद्र भाषा…., सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता का हाईवोल्टेज ड्रामा? घसीटकर बाहर निकाला गया

एससीबीए ने क्या मांग की?


इस घटना के बाद एससीबीए ने अदालत की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग, क्लिपिंग, एडिटिंग और सोशल मीडिया पर प्रसार को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश (गाइडलाइन) तैयार करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान समय में अदालत की कार्यवाही के वीडियो या उनके संपादित अंश सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित किए जाते हैं, जिससे कई बार तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है और न्यायपालिका की छवि प्रभावित होती है।

बार एसोसिएशन ने रिकॉर्डिंग को लेकर क्या कहा?


बार एसोसिएशन ने जोर देकर कहा कि ऐसी स्पष्ट व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, जिससे कोर्टरूम की रिकॉर्डिंग का दुरुपयोग रोका जा सके और न्यायिक संस्थानों की गरिमा सुरक्षित रहे। एससीबीए के अनुसार, अदालत की कार्यवाही को संदर्भ से हटाकर प्रसारित करने से आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है और न्यायपालिका में लोगों का विश्वास प्रभावित हो सकता है।

सरकार से क्या मांग की?


एससीबीए ने केंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि कानून के अनुरूप ऐसे वीडियो और एडिट किए गए क्लिप, जिनका उद्देश्य न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाना या अदालतों के प्रति जनता का विश्वास कमजोर करना हो, उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक और कानूनी कदम उठाए जाएं।

बार एसोसिएशन ने अंत में दोहराया कि न्यायालय की कार्यवाही की पवित्रता बनाए रखना सभी पक्षों की सामूहिक जिम्मेदारी है और न्यायपालिका के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘bjp में जो आगे बढ़ता है, उसका पर काट दिया जाता है’:नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कांग्रेस का तंज; क्या कहा? – Mp Politics News: Congress Targets Bjp Over Narottam Mishra Ticket Snub Reason Explained

Pm Modi In Nz:भारत-न्यूजीलैंड के खेल संबंधों पर क्या बोले पीएम मोदी? उन्हें देख गदगद हुए कीवी दिग्गज रॉस टेलर – Why Did Ross Taylor Praise Pm Modi’s New Zealand Visit? Pm Unveils New Sports Vision Beyond Cricket

Weather:दिल्ली-ncr में आज भी होगी बारिश, बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी; जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम? – Light Rain Likely In Delhi Today; Temperatures To Rise Thereafter

Animesh Kujur:गुरिंदर का रिकॉर्ड तोड़ने से 0.05 सेकंड से चूके अनिमेष, विदेश में हासिल की कौन सी बड़ी उपलब्धि? – Animesh Kujur Clocks Historic 10.14s Overseas, Misses Gurindervir Singh’s National Record By 0.05 Seconds

पॉक्सो के आरोपी का खूनी खेल:नाबालिग समेत छह को उतारा मौत के घाट; आखिर कैसे एक ही रात में खत्म हुए दो परिवार? – Pocso Accused Telangana Ranga Reddy Killed Six People Including Minor How Two Families Wiped Out Single Night

रामपुर में हादसा:कॉर्बेट घूमने जा रहे कंपनी कर्मचारियों की कार खड़े कैंटर से टकराई, तीन की मौत, चार गंभीर – Car Carrying Company Employees To Corbett Collides With Parked Canter Three Dead

Leave a Comment