लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Sl Live Score:288 पर श्रीलंका को नौवां झटका, सारांश को पहला विकेट; सोनल का इस सीरीज में दूसरा शतक – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 2nd Test Day 4 Match Scorecard Ball By Ball Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

10:08 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: विकेटकीपिंग के लिए उतरे पंत

ऋषभ पंत विकेटकीपिंग के लिए उतरे हैं। आज ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का जिम्मा नहीं निभा रहे। पंत को पहले दिन चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने दो दिन विकेटकीपिंग नहीं की थी। अब वह फिर से अपने पुराने रोल में आ चुके हैं।

10:03 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live: श्रीलंका को नौवां झटका

श्रीलंका को 288 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। सारांश जैन ने लाहिरू कुमारा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 58 गेंद में 12 रन बना सके। यह सारांश के अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट रहा। सभी भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। फिलहाल श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 16 रन चाहिए। शतकवीर सोनल दिनुषा के साथ असिथा फर्नांडो क्रीज पर हैं।

09:59 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live: सीरीज में सोनल का दूसरा शतक

सोनल दिनुषा के लिए भारत के खिलाफ यह सीरीज शानदार रही है। उन्होंने कोलंबो में करियर का दूसरा शतक जड़ा। यह इस सीरीज में भी उनका दूसरा शतक है। भारत के खिलाफ इस सीरीज में तीन पारियों में उन्होंने 80+ का स्कोर बनाया है। इससे पहले उन्होंने 100 और 84 रन की पारियां खेली थीं। शतक पूरा करते ही दिनुषा ने बल्ले को चूमा, हेलमेट उतारा और हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। दिनुषा ने इस सीरीज में लगातार शानदार बल्लेबाजी की है। दोनों टीमों की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने भले ही उनसे ज्यादा रन बनाए हों, लेकिन तीनों पारियों में दिनुषा ने जिस नियंत्रण और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की है, वह उन्हें सबसे आगे रखता है। चौके के साथ शतक पूरा करते ही दिनूषा ने इस सीरीज में एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा दिया। श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट पर 285+ रन है। उन्हें फॉलोऑन बचाने के लिए 15+ रन की जरूरत है।

 

09:46 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live: चौथे दिन का खेल शुरू

चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। श्रीलंका आठ विकेट पर 265 रन से आगे खेल रहा है। सोनल दिनुषा 85 रन और लाहिरू कुमारा आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 304 रन बनाने हैं और वह इससे 39 रन दूर है।

09:26 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: मौसम का क्या है हाल?

श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन बारिश बड़ा खलल डाल सकती है। बुधवार को कोलंबो में बारिश के कई दौर आने का अनुमान है। तीसरे दिन भी बारिश ने मुकाबले को प्रभावित किया था और आखिरी सत्र में समय से पहले स्टंप्स घोषित करने पड़े थे। हालांकि, भारत इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में है और जीत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन चौथे दिन उसे सिर्फ श्रीलंका के नाबाद बल्लेबाजों से ही नहीं, बल्कि मौसम की चुनौती से भी निपटना होगा। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 265 रन बना लिए हैं।

09:26 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: 97 फीसदी बारिश की संभावना

एक्यूवेदर के मुताबिक, बुधवार को कोलंबो में बारिश की संभावना 97 फीसदी है। मौसम विभाग ने दिन के दौरान कई बार बारिश होने का अनुमान जताया है। मंगलवार को भी बारिश की संभावना 96 फीसदी थी। उस दिन दोपहर में हल्की बारिश का अनुमान था, लेकिन बारिश के कारण खेल प्रभावित हुआ और अगर अतिरिक्त समय नहीं जोड़ा गया तो करीब एक घंटे का खेल कम हो गया। भारत के लिए चौथे दिन सबसे बड़ी चिंता यह होगी कि लगातार बारिश के कारण खेल का कितना समय प्रभावित होता है।

 

09:25 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: सुबह से ही खराब रहेगा मौसम

चौथे दिन सुबह से ही मौसम का मिजाज खराब रहने की आशंका है। सुबह 6 बजे बारिश की संभावना 85 फीसदी है। इसके बाद सुबह 9 बजे भी बारिश की संभावना 75 फीसदी रहने का अनुमान है। मुकाबला दोबारा निर्धारित समय पर शुरू होने से सिर्फ 45 मिनट पहले भी बारिश का खतरा बना रहेगा। इसके बाद भी पूरे दिन मौसम में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है।

 

09:25 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: दोपहर में भी बारिश का खतरा बरकरार

मौसम के अनुमान के मुताबिक, सुबह 10 बजे बारिश की संभावना 49 फीसदी रहेगी। 11 बजे यह बढ़कर 75 फीसदी हो सकती है। दोपहर 12 बजे बारिश की संभावना 68 फीसदी और दोपहर 1 बजे 49 फीसदी रहने का अनुमान है। इसके बाद भी बारिश का खतरा लगातार बना रहेगा। दोपहर 2 बजे बारिश की संभावना 56 फीसदी, 3 बजे 63 फीसदी, 4 बजे 45 फीसदी और शाम 5 बजे 53 फीसदी रहने का अनुमान है। शाम 6 बजे भी बारिश की 45 फीसदी संभावना जताई गई है।

 

09:24 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत की जीत के बीच बारिश सबसे बड़ी रुकावट

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय श्रीलंका की ओर से सोनल दिनूषा 85 रन बनाकर और लाहिरू कुमारा 8 रन बनाकर नाबाद थे। भारत की नजर अब इन दोनों की साझेदारी तोड़कर श्रीलंका की पारी समेटने पर होगी। हालांकि, भारत के लिए चौथे दिन सिर्फ इन दोनों बल्लेबाजों का प्रतिरोध ही चुनौती नहीं होगा। अगर मौसम लगातार खराब रहता है और बारिश के कारण खेल बाधित होता है, तो भारत के पास जीत हासिल करने के लिए उपलब्ध समय भी कम हो सकता है। ऐसे में कोलंबो का मौसम मुकाबले के नतीजे में अहम भूमिका निभा सकता है।

09:24 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: तीसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने खेल में खलल डाल दिया। बारिश के कारण मंगलवार को समय से पहले स्टंप्स की घोषणा करनी पड़ी। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में 83.4 ओवर में 265 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। श्रीलंका अभी भी भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर से 238 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी 503 रन पर नौ विकेट के नुकसान पर घोषित की थी। श्रीलंका को अभी भारत से फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रनों की जरूरत है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्टार्टअप से यूनिकॉर्न तक:टोक्यो में पीयूष गोयल ने गिनाई भारत की कामयाबी, बोले- युवा अब नौकरी ले नहीं, दे रहे – From Startups To Unicorns Piyush Goyal Highlights India Success In Tokyo Says Indian Youth Now Creating Jobs

एनबीईएमएस:नीट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड, जानें कब होगा एग्जाम – Nbems Issues Neet Pg 2026 Admit Card; Check Exam Date And Download Link

टॉक्सिक पब्लिक रिव्यू:तीन घंटे की फिल्म सजा या मजा? ‘टॉक्सिक’ देखकर क्या बोले दर्शक; यश के लिए कह डाली यह बात – Toxic X Review Users Did Not Like Yash Film Gives Advice To Him

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में उछाल, तेल की कीमतों में गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

कैरिबियाई सागर में अमेरिका ने एक और नाव को बनाया निशाना:चार की मौत, ट्रंप के ड्रग्स अभियान पर क्यों उठे सवाल? – Us Targets Another Boat Caribbean Sea Four Dead Why Are Questions Being Raised About Trump Anti-drug Campaign

बिहार में रफ्तार का कहर:कीर्तन कर रहे लोगों को कार ने कुचला, पांच की मौत; एक की हालत नाजुक – Supaul Road Accident Car Crushes Kirtan Devotees Many Dead Bihar News

Leave a Comment