लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुराने फर्नीचर का करें स्मार्ट मेकओवर, बिना ज्यादा खर्च के मिलेगा नया जैसा लुक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Old Furniture Makeover Ideas: घर में रखा पुराना लकड़ी का फर्नीचर भले ही थोड़ा फीका और बेजान दिखने लगा हो, लेकिन उसकी मजबूती लाजवाब होती है. आजकल के नए रेडीमेड फर्नीचर के मुकाबले पुराना फर्नीचर कहीं ज्यादा टिकाऊ होते हैं.

ऐसे में उसे बेकार समझकर कबाड़ में फेंकने या कम दामों में बेचने के बजाय, आप उसे घर पर ही बिल्कुल नया और ट्रेंडी लुक दे सकते हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके, जिससे आपका पुराना फर्नीचर नया जैसा चमकने लगेगा. 

सैंडिंग और री-पॉलिशिंग (Old Furniture Makeover Ideas)

समय के साथ फर्नीचर की चमक फीकी पड़ जाती है और उस पर खरोंचें आ जाती हैं. इसे ठीक करने का सबसे बेस्ट तरीका है ‘सैंडिंग’.

  • सबसे पहले एक सैंडपेपर लें और उसे पुराने फर्नीचर पर हल्के हाथों से रगड़ें. इससे पुरानी पॉलिश और गंदगी साफ हो जाएगी. 
  • इसके बाद कपड़े से धूल को अच्छी तरह पोंछ लें. 
  • अब मार्केट से अपनी पसंद का वुड पेंट या क्लियर वॉर्निश लाएं और ब्रश की मदद से उसके 1-2 कोट लगा दें.  सूखने के बाद आपका फर्नीचर एकदम नया जैसा चमक उठेगा. 

चाक पेंट या ट्रेंडी कलर्स से दें नया लुक 

अगर आप ट्रेडिशनल  लकड़ी वाले लुक से बोर हो चुके हैं, तो पेस्टल या वाइब्रेंट कलर्स ट्राई करें. आजकल ‘चाक पेंट’ बहुत ज्यादा ट्रेंड में है. इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. आप अपनी पुरानी अलमारी, सेंटर टेबल या कुर्सियों को मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू, रॉयल ब्लैक या ऑफ-व्हाइट कलर से पेंट कर सकते हैं. यह आपके पूरे कमरे का लुक बदल देगा और फर्नीचर को एकदम मॉडर्न और एस्थेटिक लुक देगा. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

नए हैंडल और नॉब्स लगाएं

कई बार पूरा फर्नीचर ठीक होता है, लेकिन उसके पुराने, जंग लगे या घिसे हुए हैंडल उसकी खूबसूरती को खराब कर देते हैं. अलमारी, दराज (drawers) या कैबिनेट के पुराने हैंडल और नॉब्स को बदलकर आप उसका लुक बदल सकते हैं.

आजकल मार्केट और ऑनलाइन साइट्स पर विंटेज ब्रास, सिरेमिक और मॉडर्न ब्लैक मेटल के बहुत खूबसूरत हैंडल मिलते हैं. यह एक छोटा सा बदलाव आपके फर्नीचर को बेहद महंगा और क्लासिक लुक दे सकता है. 

वॉलपेपर या सनमाइका का जादू

अगर फर्नीचर की ऊपरी सतह बहुत ज्यादा खराब हो गई है या उस पर गहरे दाग लग गए हैं, तो पेंट करने के बजाय आप ‘सेल्फ-अधेसिव वॉलपेपर’ का यूज (Old Furniture Makeover Ideas) कर सकते हैं. टेबल टॉप या दराज के सामने वाले हिस्से पर लकड़ी के टेक्सचर वाला, मार्बल लुक वाला या ज्योमेट्रिक पैटर्न का वॉलपेपर चिपका दें. यह तरीका बहुत सस्ता है और इसमें समय भी बहुत कम लगता है. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

कुशनिंग और नया फैब्रिक 

अगर आपके पास पुरानी लकड़ी की कुर्सियां या सोफा है, तो उसकी सिर्फ लकड़ी को साफ करना काफी नहीं होगा. उसकी गद्दी और कपड़े को बदलें. पुराने और दबे हुए कुशन को हटाकर नया फोम डलवाएं और उस पर कोई ब्राइट या ट्रेंडी फैब्रिक (Old Furniture Makeover Ideas) चढ़वाएं. फ्लोरल प्रिंट्स, जूट फिनिश या मखमली कपड़ा आपके पुराने सोफे या कुर्सी को एकदम शाही और आरामदायक बना देगा. 

यह भी पढ़ें: अपने 2BHK फ्लैट को देना चाहते हैं रॉयल और प्रीमियम लुक? घर सजाते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ख्याल

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment