लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

परमाणु हथियार नहीं बनाने पर ईरान राजी, तेल पर बैन से हटेगी रोक, तेहरान को 25 अरब डॉलर की राहत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Iran America Peace Deal: ईरान और अमेरिका के बीच जारी शांति वार्ता के समझौते को लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं. ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि अमेरिका के साथ डील के लिए तैयार किए गए MOU के फाइनल ड्राफ्ट में कई मुद्दों को शामिल किया गया है. 

इनमें तेहरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम से लेकर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलने से जुड़ी अहम बातें शामिल हैं. दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद अगले 60 दिनों में फाइनल डील पर बातचीत की जाएगी. ईरानी अधिकारी ने बताया कि इस एमओयू में कई मुद्दों को शामिल किया गया है. 

इसके अलावा जानकारी सामने आई है कि ईरान ने सभी कमर्शियल जहाजों के लिए हॉर्मुज को तुरंत फिर से खोल दिया है. अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी भी हटा ली है. 

ईरान पर कोई नया बैन नहीं लगाएगा अमेरिका

वहीं अमेरिका इस बात पर सहमत है कि जब तक कोई अंतिम समझौता नहीं होता, तबतक ईरान पर नया बैन नहीं लगाया जाएगा. अमेरिका एक निश्चित समय के लिए ईरान पर तेल से जुड़े बैन में ढील देगा. इससे तेहरान तेल बेच सकेगा. इससे कमाई कर सकेगा.  अमेरिका ईरान की रुकी हुई 25 अरब डॉलर की संपत्ति जारी करने पर सहमत है. इसमें सीधे नकद ट्रांसफर, क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग और फाइनेंशियल क्रेडिट लाइन जैसे तरीके शामिल होंगे.

यह भी पढे़ःं ‘कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं’, एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया

परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान

तेहरान इस बात पर सहमत है कि वह न तो परमाणु हथियार बनाएगा, न ही हासिल करेगा. तेहरान अंतिम समझौता होने तक परमाणु मामले में मौजूदा स्थिति बनाने पर सहमत हुआ है. इसमें यूरेनियम संवर्धन न करना और परमाणु सुविधाओं का विस्तार न करना शामिल है. 

अमेरिका इस बात पर सहमत है कि तेहरान ईरान के भीतर अपने अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार को कम करेगा, और ऐसा करने के तरीके पर 60 दिनों के भीतर चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः ‘अगले 24 घंटे में डील फाइनल’, पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, समझौते के लिए तैयार अमेरिका-ईरान?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment