लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘भारत के खिलाफ जंग छेड़ देंगे’, बिलावल भुट्टो के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने दी इंडिया को धमकी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में सिंधु जल संधि को फिर से बहाल करने पर अपना पुराना रुख दोहराया, जिसके बाद पाकिस्तान भड़का हुआ है. पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के मुखिया बिलावल भुट्टो ने इसको लेकर भारत को धमकी दी और अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को युद्ध की धमकी दी है. ख्वाजा आसिफ का बयान ऐसे समय पर आया है जब पाकिस्तान भारी जल संकट का सामना कर रहा है. 

ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा?

एआरवाई न्यूज से शनिवार को बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘जब हमें लगेगा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है तो हम निश्चित रूप से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ देंगे. पानी हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक हिस्सा है.’

उन्होंने दावा किया कि अगर इस्लामाबाद को इस बात के सबूत मिलते हैं कि भारत जल आपूर्ति को बाधित करने के लिए खतरनाक स्पीड से काम कर रहा है तो सैन्य कार्रवाई पर विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद पर किया कमेंट, भारत की दो टूक- ‘आसिफ अली जरदारी पहले अपने…’

पाकिस्तान में पानी की कमी, भारत पर दोष

ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान में पानी की कमी का दोष नई दिल्ली पर मढ़ने की कोशिश की. उन्होंने भारत पर ‘पानी का हथियार के रूप में इस्तेमाल करने’ चिनाब नदी के प्रवाह में हेरफेर करने और आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया. हालांकि ख्वाजा ने खुद कबूला भी कि पिछले एक साल में हुए घटनाक्रमों के बारे में उनके पास कोई मौजूदा जानकारी नहीं है. बता दें कि सिंधु जल समझौता निलंबित होने के बाद पाकिस्तान भारती संकट का सामना कर रहा है. करीब एक तिहाई आबादी खास तौर पर सिंध और बलूचिस्तान में गंभीर जल संकट से प्रभावित है. 

पहलगाम हमले के बाद भारत ने सस्पेंड की थी संधि

पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान ने पहलगाम में आतंकी हमला कराया था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी. इसके बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था. इस मामले को लेकर पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र समेत कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत से गुहार लगा चुका है, लेकिन भारत अपने रुख पर अडिग है. नई दिल्ली ने क्लीयर कहा है कि यह संधि तब तक निलंबित रहेगी जब तक पाकिस्तान अपनी सीमा पार आतंकी गतिविधियों के ढांचे को खत्म करने के लिए विश्वसनीय और ठोस कदम नहीं उठाता.

ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका डील के बाद पाकिस्तान से आई धमकी, बिलावल भुट्टो बोले- ‘हम भारत को….’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, ‘जरूरत पड़ी तो…’

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत खत्म, हाई लेवल कमेटी पर बनी सहमति, अराघची का आया पहला रिएक्शन

स्विट्जरलैंड में हाई-वोल्टेज ड्रामा! ईरान-अमेरिका बातचीत पर गहराया संकट, जानें ऐसा क्या हुआ कि 80 मिनट ही हो पाई बात

US-Iran Switzerland Talks: अपनों के बीच ही फंसे डोनाल्ड ट्रंप! ‘ईरान को अरबों-खरबों डॉलर, अमेरिकियों की होगी हत्या’, किसने डराया?

Iran US Talk in Switzerland: अमेरिकियों से न हाथ मिलाया, न फोटो खिंचाई, बातचीत की टेबल पर ईरान ने नहीं बदले तेवर

US-ईरान पीस टॉक के बीच कतर के गैस टर्मिनल में बड़ा धमाका, 54 घायल, 18 लापता

Leave a Comment