High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी तय करता है. अगर आपका नाश्ता प्रोटीन से भरपूर हो, तो न सिर्फ लंबे समय तक पेट भरा रहता है, बल्कि शरीर को एनर्जी भी मिलती है. हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट मसल्स को मजबूत बनाने, वजन कंट्रोल करने और बार-बार भूख लगने की समस्या को कम करने में भी मदद करता है. अच्छी बात यह है कि भारतीय रसोई में ऐसे कई स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प मौजूद हैं, जिन्हें आसानी से रोजाना की डाइट में शामिल किया जा सकता है.
1. मूंग दाल चीला (High Protein Breakfast)
मूंग दाल को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है. सुबह के नाश्ते के लिए मूंग दाल का चीला एक बेहतरीन और हल्का ऑप्शन है.
कैसे बनाएं: बिना छिलके वाली पीली मूंग दाल या हरी मूंग दाल को रातभर भिगो दें. सुबह इसे अदरक, हरी मिर्च और थोड़े से जीरे के साथ पीस लें. इस बैटर को तवे पर डोसे की तरह फैलाएं.
प्रोटीन बूस्ट: इसे और ज्यादा प्रोटीन-रिच बनाने के लिए आप इसके अंदर कद्दूकस किया हुआ पनीर और बारीक कटी सब्जियां स्टफ कर सकते हैं. यह स्वाद और सेहत दोनों में सुपरहिट है.

2. पनीर भुर्जी और मल्टीग्रेन टोस्ट
अगर आपके पास सुबह ज्यादा वक्त नहीं होता, तो पनीर भुर्जी आपके लिए लाइफसेवर साबित हो सकती है. पनीर में भरपूर मात्रा में कैसिइन प्रोटीन होता है जो धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता.
कैसे बनाएं: एक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें. उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और बेसिक मसाले भूनें. अब इसमें मैश किया हुआ फ्रेश पनीर डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं.
सर्विंग टिप: इसे सेंकने के लिए मल्टीग्रेन या होलग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल करें. यह कॉम्बो आपको प्रोटीन के साथ-साथ अच्छा फाइबर भी देगा.

3. काला चना चाट या उबले चने
काला चना (High Protein Breakfast) आयरन और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का एक गजब का सोर्स है. यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बिना कुकिंग के या बहुत कम तेल-मसाले का नाश्ता करना चाहते हैं.
कैसे बनाएं: काले चने को रातभर भिगोकर सुबह उबाल लें. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा, और हरा धनिया मिलाएं. ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस निचोड़ें.
फायदा: यह नाश्ता आपको तुरंत फ्रेशनेस देगा और आपका डाइजेशन भी दुरुस्त रखेगा.

4. सत्तू का शरबत
सत्तू किसी महंगे सप्लीमेंट से कम नहीं हैं. भुने हुए चने से बनने वाला सत्तू गर्मियों में पेट को ठंडा भी रखता है. एक गिलास पानी में 2-3 चम्मच सत्तू, काला नमक, भुना जीरा, नींबू का रस और बारीक कटी प्याज-मिर्च मिलाकर पी लें.

5. अंडा भुर्जी या आमलेट
अगर आप एगिटेरियन हैं, तो अंडे से बेहतर और झटपट बनने वाला कोई प्रोटीन सोर्स नहीं है. अंडे का प्रोटीन ‘फर्स्ट-क्लास प्रोटीन’ माना जाता है क्योंकि इसमें सभी जरूरी एमीनो एसिड्स होते हैं.
कैसे बनाएं: दो अंडों को थोड़े से प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिए के साथ फेंटकर आमलेट या भुर्जी बना लें.
टिप: अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो एक पूरे अंडे के साथ दो एग व्हाइट्स का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट चबा लें भीगी हुई मेथी, इन 5 समस्याओं में मिल सकती है राहत

