लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mukesh Ambani:रिलायंस Agm में बोले अंबानी- जियो की Ipo पेपर फाइलिंग आज; मूल्यांकन का रिकॉर्ड बनने का अनुमान – Reliance Agm Updates Mukesh Ambani Speech Highlights India Overcame Crises Jio Ipo On Friday Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रिलायंस की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में मुकेश अंबानी ने कहा कि बीते छह साल अत्यधिक अस्थिर और अनिश्चित रहे हैं। उन्होंने भारत को दुनिया के सबसे लचीले देशों में से एक बताया। अंबानी ने जोर दिया कि भारत ने अतीत के सबसे बुरे संकटों को पार किया है। उन्होंने भावी योजनाओं को लेकर कहा कि रिलायंस पेय पदार्थों और दैनिक आवश्यक वस्तुओं से लेकर ताजे फलों और वस्त्र निर्माण तक मैन्युफैक्चरिंग यानी विनिर्माण मंच भी स्थापित करेगा। इसी समारोह में रिलायंस के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी का कहना है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद राष्ट्रीय जरूरतों को पूरा करने के लिए रिलायंस ने एलपीजी उत्पादन में चार गुना वृद्धि की।

भारत की भावी भूमिका को लेकर क्या बोले अंबानी?

मुकेश अंबानी ने कहा कि आने वाले समय में भारत सभी देशों का मित्र, शांति को बढ़ावा देने वाला और संतुलन बनाने वाला बनेगा। अंबानी ने कहा कि भारत को महत्वपूर्ण संसाधनों और तकनीकों में आत्मनिर्भर बनने के प्रयास तेज करने होंगे। उन्होंने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने आईपीओ दस्तावेज को मंजूरी दे दी है। यह दस्तावेज शुक्रवार को सेबी के पास दाखिल किया जाएगा।

जियो की लिस्टिंग से दुनिया के सामने कौन सी मिसाल?

जियो की लिस्टिंग से दुनिया देखेगी कि भारत वैश्विक स्तर की प्रौद्योगिकी कंपनियां बना सकता है। भारत को एआई का केवल यूजर या उपभोक्ता नहीं बनना चाहिए। इसे एआई का निर्माता, अपनाने वाला और वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने वाला बनना होगा।

रिलायंस बोर्ड से मंजूर की गई डीआरएचपी में क्या खास?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए आधिकारिक घोषणा की है कि कंपनी के बोर्ड ने जियो के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस को अपनी मंजूरी दे दी है और बाजार नियामक संस्था सेबी के समक्ष इसकी फाइलिंग आज ही कर दी जाएगी। इस ऐतिहासिक कदम को अपने लिए एक बेहद भावुक पल बताते हुए अंबानी ने स्पष्ट किया कि जियो के इस प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले अधिकतम 27 करोड़ नए शेयर बाजार में उतारे जाएंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जावेद अख्तर:तीन तलाक मामले और वंदे मातरम् विवाद पर गीतकार के बड़े बयान, कहा- ‘यह शर्म की बात है…’ – Javed Akhtar On Triple Talaq And Vande Mataram Row Its A Shame Says I Will Say Vande Mataram 100 Times

राज्यसभा चुनाव:सपा यूपी में उतारेगी अपना तीसरा उम्मीदवार, मंगलवार को होगा नामांकन; रेस में ये नाम सबसे आगे – Rajya Sabha Elections Sp Announced Third Candidate In Up Nomination On Tuesday

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज:अब पूर्व अफसरों ने जारी किया जनता का महाभियोग नोटिस; लगाए ये छह आरोप – Former Civil Servants Demands Gyanesh Kumar Resignation On Election Commision Sir Controversy

बागेश्वर धाम दुष्कर्म मामला:हाई कोर्ट सख्त, आरोपी की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज; एसआईटी गठन के दिए आदेश – Bageshwar Dham Minor Assault Case High Court Second Bail Rejected Sit Probe

टोल प्लाजा पर फास्टैग से दो बार कटा टैक्स, रिफंड देने से किया मना:उपभोक्ता आयोग ने ठोका ₹6,800 का जुर्माना – Double Toll Charge Refund Refused: Haryana Man Wins Rs 6800 Compensation In Consumer Court

हूती विद्रोहियों की एयरलाइंस को चेतावनी:कहा- सऊदी हवाई क्षेत्र में उड़ानों से बचें; यमन में तेज हुई जंग – Houthis-warn-international-airlines-against-operating-in-saudi-airspace-conflict-in-yemen-intensifies

Leave a Comment