लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Air India Tragedy:एक वीडियो से बदली जिंदगी, बना एरोप्लेन बॉय; मोबाइल कैमरे में कैद है 260 मौत से पहले का मंजर – Ahmedabad Plane Crash: Story Of Aeroplane Boy Who Captured The Devastation Of 260 Deaths On Camera

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गुजरात के अरावली जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला 18 साल का आर्यन असारी आज अपने इलाके में एरोप्लेन बॉय के नाम से मशहूर है। एक साल पहले वह एक साधारण स्कूली छात्र था, जिसने कभी हवाई जहाज को इतने करीब से नहीं देखा था। लेकिन 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने उसकी पहचान हमेशा के लिए बदल दिया। उस भयानक हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी। आर्यन ने अनजाने में अपने मोबाइल फोन से उस बदनसीब विमान के आखिरी पलों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।

आर्यन ने क्या कहा?

आर्यन उस दिन को याद करते हुए बताता है कि वह पहली बार अहमदाबाद गया था। वह अपने पिता मगन असारी के पास कुछ समय बिताने आया था। उसके पिता सेना से रिटायर होने के बाद वहां एक मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। आर्यन को 12वीं कक्षा की किताबें भी खरीदनी थीं। वह एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर में अपने पिता के किराए के घर की छत पर खड़ा था। उसने पहली बार इतने करीब से उड़ता हुआ जहाज देखा और उत्साह में आकर अपने दोस्तों को दिखाने के लिए फोन से वीडियो बनाने लगा।

आर्यन कहता है, ‘अचानक विमान नीचे आने लगा और फिर एक बड़े आग के गोले में बदल गया। मैं बहुत डर गया था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी आंखों के सामने ऐसा कुछ होगा।’ वह वीडियो सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर तेजी से फैल गया। आर्यन रातों-रात मशहूर हो गया और मीडिया वाले उसके घर पहुंचने लगे। वह हर टीवी चैनल पर इंटरव्यू दे रहा था।


हादसे के बाद मन में बैठा डर

हादसे के कुछ दिन बाद आर्यन अपने गांव लौट आया और पढ़ाई शुरू की। उसने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और अब कॉलेज में दाखिला लेना चाहता है। गांव में और शादियों में लोग उसे पहचानते हैं और पूछते हैं कि क्या वही एरोप्लेन बॉय है। लेकिन इस शोहरत की एक भारी कीमत उसे चुकानी पड़ी है।

ये भी पढ़ें: Explainer: भारत में ई-22 से ई-30 पेट्रोल का इस्तेमाल नहीं, फिर क्यों हटा उत्पाद शुल्क, सरकार की क्या तैयारी?

आर्यन अब किसी भी विमान का वीडियो नहीं बनाता। उसे डर लगता है कि अगर उसने वीडियो बनाया, तो विमान फिर से क्रैश हो सकता है। वह विदेश जाने का सपना तो देखता है, लेकिन फिलहाल उसमें हवाई जहाज में बैठने की हिम्मत नहीं है। वह कहता है कि वह मंजर आज भी उसे डराता है और वह अभी उड़ान भरने के लिए तैयार नहीं है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amc 2026:अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से दें सपनों को उड़ान, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई, फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन – Amc 2026 For Dreams Of Students Atul Maheshwari Scholarship Application Deadline July 30 Form Available Online

Top News:संसद में आज परीक्षा सुधार पर चर्चा; नेपाल और Pojk में बवाल; जंतर-मंतर आंदोलन में कार्रवाई जारी रहेगी – Today Top And Big News Parliament Exam Reforms Bill Nepal And Pojk Unrest Jantar Mantar Protest Police Action

एफसीएनआर योजना का बड़ा असर:45 दिन में टूटा 13 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत आ सकते हैं 7 लाख करोड़ रुपये – Major Impact Of Fcnr Scheme 13-year Record Broken In 45 Days ₹7 Lakh Crore Could Flow Into India

Commonwealth Games 2026:बिंदियारानी देवी ने भारत को दिलाया कांस्य, भारोत्तोलन में अब तक आए पांच पदक – Commonwealth Games 2026: Indian Weightlifter Bindyarani Devi Clich Bronze Medal In Women 58 Kg Match Highlight

‘यह सम्मान नहीं, बर्बादी का जश्न’:संसद में धर्मेंद्र प्रधान के अभिनंदन पर राहुल गांधी का तंज, सरकार को घेरा – Rahul Gandhi Attacks Govt Over Dharmendra Pradhan Parliament Welcome

Pojk Protest:रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, एक की मौत, मुजफ्फराबाद मार्च के बीच क्यों भड़की हिंसा? – Pojk Protest: Violence Erupts During Muzaffarabad March As Protesters Allege Firing In Rawalakot

Leave a Comment