NEET UG 2026 Answer Key Updates: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी हो गई है। एनटीए ने उम्मीदवारों को 28 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया है। मालूम हो कि बीते 21 जून को एमबीबीएस-बीडीएस में दाखिले के लिए नीट यूजी 2026 का री-एग्जाम हुआ था। उसके बाद से ही कैंडिडेट्स को नतीजों और सही जवाबों का बेसब्री से इंतजार था।