लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Research:रोशनी करेगी कैंसर कोशिकाओं की पहचान, भविष्य की कम खर्चीली जांच प्रणाली विकसित करने में मिलेगी मदद – Research: Light To Identify Cancer Cells

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लंबी और दर्द भरी जांच से अब कैंसर के रोगियों को राहत मिल सकेगी। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) की टीम ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जो साधारण लेजर लाइट की रोशनी की मदद से बिना किसी दवा या केमिकल के इस्तेमाल से कोशिकाओं में मौजूद कैंसर की पहचान कर लेगी। आईईआरटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अल्का वर्मा और उनकी टीम ने यह तकनीक विकसित की है। यह शोध पत्र एमडीपीआई की क्वांटम रिपोर्ट्स नामक जर्नल में प्रकाशित हो चुका है।

पीएसएचई नाम की प्रकाश आधारित तकनीक का इस्तेमाल 

वैज्ञानिकों ने फोटोनिक स्पिन हॉल इफेक्ट (पीएसएचई) नाम की प्रकाश आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया। वैज्ञानिकों ने सोना, सिलिकॉन नाइट्राइड और मोलिब्डेनम डाइसल्फाइड जैसी परतों वाली विशेष संरचना बनाकर इस बदलाव को लगभग 350.82 माइक्रोमीटर तक बढ़ा दिया, जिससे कोशिकाओं में मौजूद कैंसर की पहचान आसान हो गई।

सर्वाइकल, रक्त और एड्रिनल ग्रंथि के कैंसर की पहचान में मिली सफलता

शोध में पाया गया कि कैंसर कोशिकाओं का रिफ्रैक्टिव इंडेक्स (अपवर्तनांक) सामान्य कोशिकाओं से अधिक होता है। इसी अंतर की मदद से नई तकनीक लैब स्तर पर त्वचा, स्तन, सर्वाइकल, रक्त और एड्रिनल ग्रंथि के कैंसर की पहचान करने में सफल रही।

इस तकनीक का व्यावहारिक उपयोग संभव हो सकेगा 

यह तकनीक भविष्य में तेज, सटीक और कम खर्च वाली कैंसर जांच प्रणाली विकसित करने में मदद कर सकती है। इसके लिए किसी विशेष डाई या रासायनिक लेबल की जरूरत नहीं होगी। तकनीक को आगे चलकर छोटे फोटोनिक चिप्स में भी विकसित किया जा सकता है, जिससे व्यावहारिक उपयोग संभव हो सकेगा। 

-डॉ. अल्का वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, आईईआरटी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Price Hike:क्या आप भी खरीदने वाले हैं टाटा की कार? एक सितंबर से पहले जानें ये अपडेट, वरना ढीली होगी जेब – Tata Motors Increase Car Prices By Up 25,000 From September 1

The Bonus Market Update:बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 50 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे – Sensex Opening Bell Sensex Slips Over 50 Points, Nifty Below 24,250 Share Market Opening

Up:दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका – Uncle Strangled His Niece With A Scarf And Then Hammered Three Nails Into Her Feet

Mp:पुराने पत्थर, वही स्थापत्य और राजस्थान के हुनरमंद कारीगर…; उज्जैन में लौट रहा 1000 साल पुराना मंदिर – Ujjain Mahakal Parisar Reconstruction Of 1000 Year Old Temple Underway With Original Architecture

Shweta Tiwari:क्यों यूजर्स पर भड़कीं श्वेता तिवारी? राज ठाकरे से पूछा सवाल; मराठी संस्कृति को लेकर कही ये बात – Shweta Tiwari Questions Why Degrading Women Has Become Normal On Social Media

India Tour Of Bangladesh:बांग्लादेश की उम्मीदों को लगेगा झटका! टलेगा भारतीय टीम का दौरा? बीसीबी ने दिए संकेत – India’s Bangladesh Tour Could Be Postponed Again As Bcci And Bcb Remain In Talks News And Updates

Leave a Comment