लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

It Ministry:यूजरनेम विवाद के बाद सरकार सख्त, व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस – Username Row: After Whatsapp, It Ministry Writes To Telegram, Signal, Sources

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूजरनेम विवाद के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अब टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस भेजा है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

सूत्रों के अनुसार, टेलीग्राम को भेजे गए नोटिस में सरकार ने पूछा है कि उसे यूजरनेम फीचर बनाए रखने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए। साथ ही यह भी पूछा गया है कि प्लेटफॉर्म धोखाधड़ी और पहचान की नकल (इम्परसनेशन) से जुड़ी चिंताओं को कैसे संभाल रहा है।

इससे पहले, भारत सरकार ने व्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर के रोलआउट पर फिलहाल रोक लगा दी है। सरकार को डर है कि इस फीचर से साइबर अपराध, फिशिंग और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी घटनाओं में तेजी आ सकती है। केंद्र सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिनों के भीतर इस पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है।

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने अब अपनी जांच का दायरा अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स तक भी बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार, आईटी मंत्रालय ने टेलीग्राम और सिग्नल को भी पत्र लिखा है। दोनों प्लेटफॉर्म्स में पहले से यूजरनेम फीचर मौजूद है और उनसे पूछा गया है कि वे धोखाधड़ी और पहचान की नकल से जुड़ी चिंताओं को कैसे नियंत्रित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: किसकी होगी टीएमसी?: EC ने अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ऋतब्रत और ममता गुट से मांगा जवाब; 6 जुलाई तक का समय

सरकार को साइबर अपराध का डर

आईटी मंत्रालय का मानना है कि यूजरनेम फीचर की मदद से जालसाज सरकारी एजेंसियों, बैंकों या मशहूर हस्तियों के नाम से मिलते-जुलते अकाउंट बना सकते हैं। इससे लोगों की पहचान चोरी करना और उन्हें ठगना आसान हो जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि जब तक वह सुरक्षा उपायों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाती, तब तक भारत में यह फीचर रोलआउट नहीं होगा। सरकार ने मेटा से पूछा है कि उन पर आईटी अधिनियम के तहत कार्रवाई क्यों न की जाए।

भारत व्हाट्सऐप का सबसे बड़ा बाजार है, जहां इसके 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। यहां इसका उपयोगकर्ता (यूजर्स) आधार टेलीग्राम से कहीं अधिक है।

पिछले एक महीने में टेलीग्राम भी भारत में नियामकीय जांच के दायरे में रहा है। उस पर धोखाधड़ी, पहचान की नकल और संवेदनशील सामग्री के प्रसार को लेकर सवाल उठे थे। इससे पहले सरकार ने टेलीग्राम और उससे जुड़े वेब सेवाओं पर 22 जून तक प्रतिबंध लगाया था, क्योंकि प्लेटफॉर्म पर नीट परीक्षा के लीक और फर्जी पेपर, भ्रामक सामग्री और मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने में विफल रहने के आरोप लगे थे। हालांकि, एक सप्ताह के सरकारी प्रतिबंध के बाद यह सेवा भारत में फिर से शुरू हो गई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dipke Replies Athawale:cjp के अभिजीत को अठावले का ऑफर, युवा नेता के जवाब में ‘राष्ट्रविरोधी’ का जिक्र क्यों? – Abhijeet Dipke Nda Speculations Ramdas Athawale Anti National Question Cjp Instagram Reaction Hindi News

The Bonus Market Update:क्रूड में तेजी और भू-राजनीतिक तनाव से बाजार में बिकवाली जारी, सेंसेक्स 200 अंक लुढका – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

किसान ने खुद को लगाई आग:तमाशबीन बने रहे अफसर, दरोगा बनाता रहा वीडियो; चहारदीवारी गिराने से रिश्वत तक की कहानी – Up Farmer Sets Himself On Fire Officials Remained Mere Spectators While A Sub-inspector Kept Recording A Video

Bihar Politics:राजभवन मार्च पर राजद नेताओं के साथ निकले तेजस्वी यादव, पूछा- गोलीकांड पर चुप क्यों हैं सीएम – English Headline Bihar Student Protest Tejashwi Yadav Leads Raj Bhavan March Over Paper Leaks, Police Stop Rjd

बदायूं में भीषण हादसा:गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ता सामने आने से पलटी कार, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, छह घायल – Car Overturns After Dog Appears On Ganga Expressway Three Dead And Six Injured In Budaun

ट्रेड वॉर की कगार पर अमेरिका-कनाडा:ट्रंप की डेडलाइन से बढ़ी हलचल; क्या आखिरी वक्त में झुकेंगे कार्नी? – Us-canada On Brink Of A Trade War Trump Deadline Sparks Stir Will Carney Yield At Last Minute

Leave a Comment