लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हर झारखंडी को मॉनसून में एक बार जरूर घूम आनी चाहिए ये 7 खूबसूरत जगहें, नजारे ऐसे कि हर साल जाने का करेगा मन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Jharkhand Travel Guide: हम झारखंडियों के लिए मॉनसून सिर्फ एक मौसम नहीं है, यह हमारे लिए एक बिल्कुल ही अलग फीलिंग है. जैसे ही बारिश की पहली बूंदें गिरती हैं और मिट्टी से वो सोंधी सी खुशबू आने लगती है, हमारा दिल तुरंत कहीं बाहर निकल जाने के लिए मचल उठता है. सच कहा जाए तो, बारिश के दिनों में हमारा झारखंड इतना खूबसूरत हो जाता है कि हम जिधर भी निकलें, एक अलग ही हरियाली और मन को मोह लेने वाले नजारे हमारा स्वागत करते हैं. अगर आप भी झारखंड से हैं और बारिश के इन दिनों में कहीं आस-पास ही घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए एक परफेक्ट ट्रैवल गाइड है. आज हम आपको 1, 2 या 5 नहीं, बल्कि 7 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस मौसम में इतनी हसीन हो जाती हैं कि इन्हें अपनी आंखों से देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि ये सभी जगहें हमारे झारखंड में ही हैं. तो चलिए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि आप अपनी अगली ट्रिप की प्लानिंग शुरू कर सकें.

मॉनसून में एक बार जरूर जाएं हुंडरू फॉल्स

अगर आप झारखंड से हैं, तो शायद ही ऐसा हो कि आपको हुंडरू फॉल्स के बारे में मालूम न हो. रांची से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित यह फॉल बारिश के मौसम में बेहद शानदार और खूबसूरत दिखाई देता है. स्वर्णरेखा नदी का पानी जब करीबन 320 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है, तो उसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई देती है. मॉनसून में इस फॉल का पानी बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है, जिस वजह से इसके आस-पास की हरियाली देखने लायक और दिल को लुभाने वाली लगती है. जब आप यहां आएंगे, तो आपको सचमुच ऐसा लगेगा जैसे आप सीधे नेचर की गोद में आ गए हों.

फैमिली टाइम स्पेंड करने के लिए बेस्ट जोन्हा फॉल्स

जोन्हा फॉल्स को ‘गौतम धारा’ के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि मान्यता है कि भगवान बुद्ध ने यहां पर स्नान किया था. बारिश के दिनों में जोन्हा फॉल्स के आस-पास मौजूद घने पेड़-पौधे हैं पानी से धुलकर बिल्कुल नए और खूबसूरत से दिखने लगते हैं. बता दें अगर आप झरने तक पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ सीढ़ियां उतरनी पड़ती हैं, जिस वजह से यह सफर और भी यादगार बन जाता है.

ये भी पढ़ें: दिल करता है सोलो ट्रिप पर जाने का? बिना टेंशन और झंझट के सफर का मजा लेने के लिए अपनाएं ये परफेक्ट फॉर्मूला

तैमारा में मौजूद है दशम फॉल्स

अगर आपको थोड़ा थ्रिल पसंद है, तो आपको दशम फॉल्स जरूर जाना चाहिए. रांची-टाटा रोड पर मौजूद यह फॉल सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी ऊंचाई और पानी के तेज बहाव के लिए भी जाना जाता है. मॉनसून में जब इस फॉल्स में पानी का लेवल बढ़ता है, तो इसका नजारा एक साथ बेहद डरावना और खूबसूरत लगने लगता है. हालांकि, बारिश में पानी के ज्यादा पास जाना खतरनाक हो सकता है, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से इसे थोड़ी दूरी से देखना ही सबसे अच्छा है.

छोटा नागपुर की रानी नेतरहाट

अगर आपको नहीं पता तो बता दें, नेतरहाट को ‘छोटा नागपुर की रानी’ के नाम से भी जाना जाता है. यह नाम इस जगह पर बिल्कुल सही बैठता है क्योंकि यह हमारे झारखंड का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है. बारिश के मौसम में यहां चारों तरफ इस कदर कोहरा छा जाता है कि ऐसा लगता है जैसे आप सीधे बादलों के बीच अपनी बाइक या फिर कार चला रहे हैं. नेतरहाट का मैग्नोलिया पॉइंट सनसेट देखने के लिए बहुत ही ज्यादा फेमस है. मॉनसून के दिनों में यहां चलने वाली ठंडी हवाएं और चीड़ के खूबसूरत पेड़ आपके इस सफर को लंबे समय के लिए यादगार बना देंगे.

ये भी पढ़ें: छोटे से ट्रैवल बैग में कैसे फिट करें ज्यादा सामान? ये 5 स्मार्ट हैक्स मिनटों में खत्म कर देंगे आपकी टेंशन

जानवरों से है प्यार तो जाएं बेतला नेशनल पार्क

अगर आपको पेड़-पौधों के साथ-साथ जानवरों से भी प्यार है, तो बेतला नेशनल पार्क आपके लिए परफेक्ट स्पॉट है. बारिश के मौसम में यह पूरा जंगल एकदम हरा-भरा हो जाता है. हालांकि बारिश की वजह से पार्क के कुछ हिस्से बंद हो सकते हैं, लेकिन सफारी के दौरान बारिश की बूंदों के बीच हिरण, हाथी और रंग-बिरंगे पक्षियों को देखना एक अलग ही सुकून देता है.

दलमा पहाड़ियों की तलहटी में बसी डिमना लेक

जमशेदपुर शहर की भीड़भाड़ से थोड़ी ही दूर, दलमा पहाड़ियों की तलहटी में बसी डिमना लेक एक बेहद शांत और सुंदर जगह है. बारिश के दिनों में इस झील का पानी कांच की तरह चमकता है और आस-पास की पहाड़ियों पर हरी चादर सी बिछ जाती है. आप चाहें तो इस जगह पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आ सकते हैं और शांति से कुछ पल बिता सकते हैं.

पतरातू घाटी की घुमावदार सड़कें जीत लेंगी आपका दिल

अगर आपको लॉन्ग ड्राइव पर जाना अच्छा लगता है, तो पतरातू घाटी की घुमावदार सड़कें आपका दिल जरूर ही जीत लेंगी. बता दें रांची से पतरातू जाने वाला जो रास्ता है उसे पहाड़ों को काटकर बनाया गया है. बारिश के मौसम में जब आप इन घुमावदार सड़कों से गुजरते हैं, तो आपको एक तरफ गहरी खाई और दूसरी तरफ हरे-भरे पहाड़ दिखाई देते हैं. बारिश के दिनों में घाटी के ऊपर से नीचे का नजारा देखना बिलकुल किसी सपने जैसा लगता है.

ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं उड़ा रहे ट्रिप पर फालतू पैसा? इन 5 गलतियों से बचें और बचाएं अपने हजारों रुपये

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment