लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar News : Major Accident Averted Lightning Struck Dome Jaleshwar Nath Mahadev Temple – Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के होरलपट्टी गांव स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली (ठनका) गिर गई। इससे मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय मंदिर के अंदर करीब 25 श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे। राहत की बात यह रही कि किसी भी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।

आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।

पढ़ें:  सात साल की उम्र में बिहार के गीतांक ने मचाया धमाल, इस खेल में जीता स्वर्ण पदक; अब चीन जाने की तैयारी

घटना के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त गुंबद की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मंदिर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।

बताया जाता है कि रविवार रात से जिले में तेज मेघगर्जन के साथ लगातार बारिश हो रही है। इसी दौरान सोमवार सुबह आकाशीय बिजली मंदिर के गुंबद पर गिर गई, जिससे करीब 150 वर्ष पुराने मंदिर का गुंबद टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण दरभंगा महाराज रमेश्वर सिंह की पत्नी महारानी लक्ष्मेश्वरी ने कराया था। यह मंदिर लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है और क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

School Timing Change:भीषण गर्मी का कहर, यूपी के इस जिले में बदल गया स्कूल का समय; पांच घंटे पढ़ेंगे बच्चे – Schools Up To Class 8 In Gautambudhnagar Will Now Operate From 7 Am To 12 Pm

मुंबई में जल संकट:सूखने के कगार पर सात झीलें, कैसे बुझेगी करोड़ों लोगों की प्यास; क्या है Bmc का प्लान? – Mumbai Water Crisis Reservoirs Live Stock Drops Below 7 Percent Bmc Water Cut

Explainer:मौत की सजा, पार्टी पर रोक; शेख हसीना के लिए वतन लौटना नहीं है आसान, कांटे भरे रास्ते कर रहे इंतजार – Death Sentence, Party Ban: Sheikh Hasina Faces An Uphill Battle To Return To Bangladesh

भारत का बढ़ा सिरदर्द:किस तरह वैभव की प्लेइंग-11 में बन सकती है जगह? टीम प्रबंधन को लेने होंगे कड़े फैसले – Team India Selection: How Vaibhav Suryavanshi Can Break Into Playing Xi Batting Order Changes

विवाद में फंसी अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’? क्षत्रिय परिषद ने जताई नाराजगी; बयान जारी कर मेकर्स से की ये अपील – Controversy Over Ajay Devgn Director Neeraj Yadav Movie Chauhaan Kshatriya Parishad Expressed Opposition

जयपुर में बड़ा हादसा:निर्माणाधीन रिसॉर्ट में दीवार ढही, तीन मजदूरों की मौत; लंच टाइम ने टाली बड़ी अनहोनी – Jaipur: Three Workers Killed As Wall Collapses At Under-construction Resort; Lunch Break Averts Bigger Tragedy

Leave a Comment